Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी

 

सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत

व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर

Subrahmanyam Jaishankar, BJP, Bharatiya Janata Party, Bakhtiyor Saidov
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Jul 2026

Last updated on: Jul 21, 2026, 12:37 IST

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को कहा कि उनकी उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री बख्तियार सैदोव से अच्छी बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने भारत और उज्बेकिस्तान के बीच रिश्तों को और मजबूत करने पर चर्चा की।  विदेश मंत्री ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "सोमवार को उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री बख्तियार सैदोव से अच्छी बातचीत हुई।

हमने व्यापार, निवेश और दूसरे कई क्षेत्रों में अपने आपसी सहयोग को और बढ़ाने पर बात की।" उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री विदेश मंत्री ने भी बताया कि उनकी जयशंकर के साथ अहम मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने नियमित रूप से बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि भारत और उज्बेकिस्तान के बीच रणनीतिक साझेदारी पर आधारित रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं और दोनों देश हर क्षेत्र में मिलकर काम कर रहे हैं।

सैदोव ने बताया कि दोनों पक्षों ने आने वाले समय में दोनों देशों के शीर्ष नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों की बैठकों के कार्यक्रमों पर चर्चा की। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संगठनों में सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर भी विचार किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के विदेश मंत्रालय आपस में भरोसे और नियमित संवाद को आगे भी जारी रखेंगे।

पिछले महीने भारत और उज्बेकिस्तान ने व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने, नॉन-टैरिफ बाधाओं को कम करने और अगले तीन वर्षों में दोनों देशों के बीच व्यापार को दोगुना करने के लक्ष्य पर सहमति जताई थी। इसकी जानकारी कॉमर्स और इंडस्ट्री मंत्रालय ने एक बयान में दी थी। कॉमर्स डिपार्टमेंट के सचिव राजेश अग्रवाल और उज्बेकिस्तान के निवेश, उद्योग और व्यापार मंत्रालय के उप मंत्री शोखरुख गुलामोव ने भारत-उज्बेकिस्तान अंतर-सरकारी आयोग के 14वें सत्र की संयुक्त अध्यक्षता की।

यह बैठक व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग पर केंद्रित थी। यह बैठक ताशकंद में हुई, जिसमें भारतीय पक्ष के सह-अध्यक्ष ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हिस्सा लिया। मंत्रालय के बयान के अनुसार, बैठक में उन कई उत्पादों पर चर्चा हुई जिनका भारत से उज्बेकिस्तान को निर्यात बढ़ाया जा सकता है।

इनमें दवाइयां, मेडिकल उपकरण, कृषि उत्पाद, प्रोसेस्ड फूड, कृषि मशीनें, इंजीनियरिंग सामान, बिजली से जुड़े उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्टफोन, ऑटोमोबाइल और ऑटो पार्ट्स, ट्रैक्टर के पुर्जे, कपड़ा और कपड़ा बनाने की मशीनें, रसायन, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा सेवाएं, पर्यटन, लॉजिस्टिक्स और अन्य व्यावसायिक सेवाएं शामिल हैं।

 

Tags: Subrahmanyam Jaishankar , BJP , Bharatiya Janata Party , Bakhtiyor Saidov

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD