Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

मॉरीशस में सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बैरी फॉरे की मुलाकात

आर्थिक सहयोग पर हुई चर्चा

Subrahmanyam Jaishankar, Barry Faure, Port Louis, Mauritius
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

पोर्ट लुइस , 10 Apr 2026

Last updated on: Apr 10, 2026, 17:41 IST

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने शुक्रवार को मॉरीशस में आयोजित 9वें इंडियन ओशन कॉन्फ्रेंस के इतर सेशेल्स के अपने समकक्ष बैरी फॉरे से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सेशेल्स की मौजूदा आर्थिक चुनौतियों से निपटने में भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “9वें इंडियन ओशन कॉन्फ्रेंस के मौके पर सेशेल्स के विदेश मंत्री बैरी फॉरे से शानदार मुलाकात हुई।

भारत, सेशेल्स को उसकी मौजूदा आर्थिक चुनौतियों से उबरने में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। स्पेशल इकोनॉमिक पैकेज के क्रियान्वयन में उठाए गए कदमों का स्वागत करता हूं।” विदेश मंत्री जयशंकर इन दिनों मॉरीशस के आधिकारिक दौरे पर हैं, जहां वे 9वें इंडियन ओशन कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के साथ-साथ विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से द्विपक्षीय वार्ता भी कर रहे हैं।

इस दौरान वह मॉरीशस के नेतृत्व से भी मुलाकात कर भारत-मॉरीशस संबंधों के पूरे दायरे की समीक्षा कर रहे हैं। इससे पहले मंगलवार को भारत ने सेशेल्स को 250 मीट्रिक टन खाद्यान्न की खेप भेजी थी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह सहायता 175 मिलियन अमेरिकी डॉलर के विशेष आर्थिक पैकेज के तहत दी जा रही है, और आगे भी ऐसी सहायता भेजी जाएगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा, “सेशेल्स के लिए 250 मीट्रिक टन खाद्यान्न की खेप भेजी गई है। 175 मिलियन अमेरिकी डॉलर के विशेष आर्थिक पैकेज के तहत आगे भी सहायता जारी रहेगी।” फरवरी में भारत यात्रा के दौरान सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने भारत द्वारा विकास, सुरक्षा जरूरतों और आकांक्षाओं को लेकर दिए जा रहे सहयोग की सराहना की थी।

उन्होंने लाइंस ऑफ क्रेडिट, अनुदान, क्षमता निर्माण और हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के माध्यम से भारत की मदद को महत्वपूर्ण बताया था। 9 फरवरी को नई दिल्ली में हर्मिनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।

सेशेल्स में सुशासन को मजबूत करने के लिए डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) के विकास, खासकर डिजिटल पेमेंट सिस्टम को लेकर भारत ने सहयोग का आश्वासन दिया। दोनों देशों द्वारा अपनाए गए ‘जॉइंट विजन फॉर सस्टेनेबिलिटी, इकोनॉमिक ग्रोथ एंड सिक्योरिटी थ्रू एन्हांस्ड लिंकिज’ (सेसेल) के तहत प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रीय विकास एजेंडा में भारत के विश्वसनीय साझेदार बने रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इसमें सतत विकास, रक्षा, समुद्री सुरक्षा, क्षमता निर्माण, लचीलापन और समावेशी विकास पर विशेष जोर दिया गया है। दोनों देशों ने लोगों के हितों को केंद्र में रखते हुए विकास साझेदारी को और मजबूत करने का संकल्प भी जताया। भारत ने 175 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ‘स्पेशल इकोनॉमिक पैकेज’ की घोषणा की, जिसमें 125 मिलियन डॉलर की रुपये आधारित लाइन ऑफ क्रेडिट और 50 मिलियन डॉलर की ग्रांट सहायता शामिल है। इस पैकेज के तहत विकास परियोजनाएं, नागरिक और रक्षा अधिकारियों का प्रशिक्षण, समुद्री सुरक्षा और अन्य सहयोगात्मक कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाएगा।

 

Tags: Subrahmanyam Jaishankar , Barry Faure , Port Louis , Mauritius

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD