Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें एचपी शिवा क्लस्टर में सिंचाई व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करें, परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने बीआरओ के रणनीतिक बुनियादी ढांचे के विकास की सराहना की जरीना वहाब : जिस लड़की को कभी रंग-रूप की वजह से ठुकराया गया, वही बनी बासु चटर्जी की हीरोइन ’माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद कानन देवी : अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों की मौजूदगी में गांव राजोमाजरा के 20 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल 'आर्यभट्ट का ज़ीरो' का टीज़र रिलीज, हिमांश कोहली का प्रेरणादायक सफर बाढ़ को लेकर लोग चिंता न करें, पंजाब सरकार पूरी तरह सतर्क : डॉ. बलबीर सिंह सरकार उड़ान योजना के तहत वित्तीय सहायता को 5 साल तक बढ़ाएगी : राम मोहन नायडू अभिनेत्री निमरत कौर ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपने बिजी शेड्यूल की झलक 'दुल्हनिया ले आएगी' का मजेदार ट्रेलर रिलीज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में केवल सिंह ढिल्लों ने चलाया स्वच्छता अभियान भूपेंद्र पटेल ने सीएम डैशबोर्ड से की अहमदाबाद रथयात्रा के मूवमेंट की रियल-टाइम मॉनिटरिंग हर भाषा की फिल्म करो, पिता की इस सलाह पर चल रहीं अदा शर्मा अब मराठी सिनेमा में दिखेंगी क्या फिश ऑयल कैप्सूल अल्जाइमर से बचा सकते हैं? नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा 17 जुलाई का पंचांग : भगवान गणेश और मां पार्वती की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:06 बजे से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एमपीएससी की कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं अगस्त 2027 तक टालीं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने बेल्जियम और ईयू नेताओं से की अहम वार्ता

रणनीतिक साझेदारी, स्वच्छ ऊर्जा और इनोवेशन पर रहा फोकस

Subrahmanyam Jaishankar, BJP, Bharatiya Janata Party, Brussels
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

ब्रसेल्स , 15 Jul 2026

Last updated on: Jul 15, 2026, 16:41 IST

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बेल्जियम और यूरोपीय संघ (ईयू) के शीर्ष अधिकारियों के साथ कई अहम बैठकें कीं। इस दौरान भारत-बेल्जियम रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने, व्यापार, निवेश, स्वच्छ ऊर्जा, रक्षा, कनेक्टिविटी और तकनीकी सहयोग सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। जयशंकर ने बेल्जियम के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री मैक्स प्रीवोट के साथ ब्रुसेल्स में पहली भारत-बेल्जियम रणनीतिक वार्ता की सह-अध्यक्षता की।

उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच साझेदारी में महत्वपूर्ण विस्तार हुआ है और वार्ता में भारत के बेल्जियम तथा यूरोपीय संघ के साथ संबंधों को नई ऊंचाई देने की महत्वाकांक्षा दिखाई दी। विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि बैठक में राजनीतिक, आर्थिक, निवेश, स्वच्छ ऊर्जा, रक्षा, मोबिलिटी और फार्मास्यूटिकल क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की गई।

इसके अलावा बंदरगाहों, समुद्री क्षेत्र, सेमीकंडक्टर और आपूर्ति श्रृंखलाओं को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने वैश्विक घटनाक्रमों, विशेष रूप से पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। जयशंकर ने यूरोपीय आयोग के अंतरराष्ट्रीय साझेदारी आयुक्त जोसेफ सिका से भी मुलाकात की।

इस दौरान भारत-यूरोपीय संघ के बीच कनेक्टिविटी, त्रिपक्षीय साझेदारी, भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईसी) और ग्रीन शिपिंग जैसे क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। इसके अलावा विदेश मंत्री ने यूरोपीय संघ की स्टार्टअप्स, रिसर्च और इनोवेशन आयुक्त एकातेरिना जाखारिएवा से भी मुलाकात की। 

बैठक में स्वच्छ और हरित ऊर्जा प्रौद्योगिकियों में अनुसंधान, नवाचार केन्द्रों, स्टार्टअप्स और होराइजन यूरोप कार्यक्रम के साथ भारत के सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई। जयशंकर ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच अनुसंधान, नवाचार और तकनीकी साझेदारी को बढ़ाने के लिए नए अवसरों पर विचार किया गया। उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा, स्टार्टअप इकोसिस्टम और अत्याधुनिक तकनीकों के क्षेत्र में सहयोग को भविष्य की साझेदारी का अहम हिस्सा बताया।

 

Tags: Subrahmanyam Jaishankar , BJP , Bharatiya Janata Party , Brussels

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD