Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र पटेल ने सीएम डैशबोर्ड से की अहमदाबाद रथयात्रा के मूवमेंट की रियल-टाइम मॉनिटरिंग हर भाषा की फिल्म करो, पिता की इस सलाह पर चल रहीं अदा शर्मा अब मराठी सिनेमा में दिखेंगी क्या फिश ऑयल कैप्सूल अल्जाइमर से बचा सकते हैं? नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा 17 जुलाई का पंचांग : भगवान गणेश और मां पार्वती की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:06 बजे से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एमपीएससी की कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं अगस्त 2027 तक टालीं : सीएम देवेंद्र फडणवीस अहमदाबाद में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मंगला आरती में शामिल हुए अमित शाह चीन के गुआंग्शी में बाढ़ से 39 लोगों की मौत, नौ लापता फीफा वर्ल्ड कप : लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी शिपबिल्डिंग को फिर से बनाने का किया वादा, राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकता बताया पारदर्शिता और निष्पक्षता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं बनी हुई हैं : युमनाम खेमचंद सिंह ब्रसेल्स में सुब्रह्मण्यम जयशंकर की अहम बैठकें ऋण माफी का निर्णय चुनावों के बजाय किसान कल्याण के लिए लिया गया : देवेंद्र फडणवीस हिमंता बिस्वा सरमा ने 'आत्मनिर्भर निर्वाचन क्षेत्रों' का आह्वान किया गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के विकास की प्रथम पाठशाला : सीएम मोहन यादव रथ यात्रा भारत की सांस्कृतिक विरासत और विविधता में एकता का प्रतीक है : माणिक साहा मोहन चरण मांझी ने जगन्नाथ मंदिर के लिए 'समर्पण' डिजिटल हुंडी का शुभारंभ किया सीएम लालदुहोमा ने फर्जी पारिवारिक पेंशन लाभार्थियों से स्वेच्छा से पीपीओ सरेंडर करने का आग्रह किया सीएम डीके शिवकुमार ने अपार्टमेंट मालिकों को संपत्ति अधिकार का भरोसा दिया, प्रस्तावित बिल पर सुझाव भी मांगे उद्योगों को सभी मंजूरी और सुविधा देने के लिए तैयार तेलंगाना सरकार : सीएम ए. रेवंत रेड्डी कोयला मंत्रालय ने कोल एक्सचेंज रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया

 

ब्रसेल्स में सुब्रह्मण्यम जयशंकर की अहम बैठकें

भारत और यूरोपीय संघ ने भविष्य की साझेदारी पर की चर्चा

Subrahmanyam Jaishankar, BJP, Bharatiya Janata Party, Brussels
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ब्रसेल्स , 15 Jul 2026

Last updated on: Jul 16, 2026, 13:15 IST

विदेश मंत्री (ईएएम) सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने बुधवार को ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ (ईयू) की स्टार्टअप्स, रिसर्च और इनोवेशन कमिश्नर एकातेरिना जहारिएवा से मुलाकात की। इस बैठक में स्वच्छ और हरित ऊर्जा तकनीकों में रिसर्च, इनोवेशन हब, स्टार्टअप्स और ‘होरिजोन यूरोप’ से जुड़ने के अवसरों पर चर्चा हुई। बैठक में बेल्जियम और यूरोपीय संघ में भारत के राजदूत प्रणय वर्मा और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

बैठक के बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर लिखा, “आज यूरोपीय संघ की स्टार्टअप्स, रिसर्च और इनोवेशन कमिश्नर एकातेरिना जहारिएवा के साथ अच्छी बैठक हुई। हमने स्वच्छ और हरित ऊर्जा तकनीकों में रिसर्च, इनोवेशन हब, स्टार्टअप्स और होराइजन यूरोप से जुड़ने के अवसरों पर चर्चा की।” जहारिएवा ने भी 'एक्‍स' पर इस मुलाकात के बारे में जानकारी साझा की।

उन्होंने लिखा, “ब्रसेल्स में डॉ. एस. जयशंकर और प्रोफेसर सूद का स्वागत करना मेरे लिए सम्मान की बात है। जब यूरोप और भारत मिलकर इनोवेशन करते हैं, तो हम सिर्फ नई तकनीकें विकसित नहीं करते, बल्कि भविष्य को आकार देते हैं।” उन्होंने लिखा, “भारत को होराइजन यूरोप के और करीब लाकर और करीब पांच लाख स्टार्टअप्स को जोड़कर, हम ऐसी साझेदारी बना रहे हैं जो साझा लक्ष्यों को दुनिया भर में असर पैदा करने में मदद करेगी।”

इससे पहले दिन में जयशंकर ने यूरोपीय संघ के इंटरनेशनल पार्टनरशिप कमिश्नर जोजेफ सिकेला से भी मुलाकात की। इस दौरान कनेक्टिविटी, त्रिपक्षीय साझेदारी, भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (आईएमईसी) और ग्रीन शिपिंग जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई। जयशंकर ने 'एक्‍स' पर लिखा, “आज सुबह यूरोपीय संघ के इंटरनेशनल पार्टनरशिप कमिश्नर जोजेफ सिका से मिलकर खुशी हुई।

हमने कनेक्टिविटी, त्रिपक्षीय साझेदारी, आईएमईसी और ग्रीन शिपिंग में सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।” जयशंकर ने ब्रसेल्स में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा से भी मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं उन्हें दीं। उन्होंने भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार और तकनीकी सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए कोस्टा के मार्गदर्शन और सकारात्मक सोच की सराहना की।

राष्ट्रपति कोस्टा से मुलाकात के बाद जयशंकर ने 'एक्‍स' पर लिखा, “यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा से मुलाकात करके खुशी हुई। इस दौरान मेरे साथ वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के राज्य मंत्री जितिन प्रसाद और प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर अजय के. सूद भी मौजूद थे। मैंने उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं दीं।”

उन्होंने आगे कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच इस साल की शुरुआत में हुए ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन के बाद साझेदारी में हुई महत्वपूर्ण प्रगति को सभी ने मिलकर पहचाना। उन्होंने व्यापार और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए कोस्टा के मार्गदर्शन और सकारात्मक भावनाओं की सराहना की। इससे पहले मंगलवार को जयशंकर ने यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा कल्लास से भी कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक बातचीत की थी।

 

Tags: Subrahmanyam Jaishankar , BJP , Bharatiya Janata Party , Brussels

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD