Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब का गौरव: महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के कैडेट जसनूर सिंह सी.डी.एस. मेरिट सूची में पूरे भारत में अव्वल

इंस्टीट्यूट के एक और कैडेट ने पांचवीं बार हासिल किया ऑल-इंडिया टॉप रैंक

Military, Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मोहाली , 07 Apr 2026

Last updated on: Apr 07, 2026, 18:23 IST

रक्षा बलों की तैयारी संबंधी शिक्षा में पंजाब के बढ़ते दबदबे की शानदार तस्वीर पेश करते हुए महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस संस्थान के 10वें कोर्स के कैडेट जसनूर सिंह ने कम्बाइंड डिफेंस सर्विसेज (सी.डी.एस.) एयर फोर्स सूची में ऑल इंडिया रैंक में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

पठानकोट के एक व्यवसायी के पुत्र जसनूर सिंह अब प्री-फ्लाइंग ट्रेनिंग कोर्स के लिए हैदराबाद में एयर फोर्स अकादमी जाएंगे। जसनूर की इस उपलब्धि के साथ संस्थान ने देश भर में पांचवीं बार शीर्ष रैंक प्राप्त करने में सफलता हासिल की है और पिछले दो वर्षों में संस्थान का यह तीसरा सम्मान है, जो मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए किए जा रहे ठोस प्रयासों का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

इसके अलावा रोपड़ के कैडेट सुखराज सिंह हीरा ने चौथा ऑल इंडिया रैंक प्राप्त किया है और सुखराज अब जून 2026 में शुरू होने वाले 161वें कोर्स के लिए इंडियन मिलिट्री अकादमी (आईएमए), देहरादून में शामिल होंगे। पंजाब के रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने इन दोनों कैडेटों को दिल से बधाई देते हुए कहा, ‘‘यह भारत के रक्षा बलों के भविष्य के अधिकारियों बनने के लिए उनका सफर शुरू होने जा रहा है। 

मैं उन्हें पूर्ण समर्पण और गंभीरता के साथ अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के लिए शुभकामनाएं देता हूं। पंजाब को इन होनहार युवाओं की उपलब्धि पर सच्चे में गर्व है।’’ संस्थान के डायरेक्टर मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अजय एच. चौहान, वी.एस.एम. ने कैडेट जसनूर और सुखराज को संस्थान तथा पंजाब का गौरव बढ़ाने के लिए बधाई दी और कहा, ‘‘हम एनडीए-156 कोर्स की मेरिट सूची का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें हमें एक और शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।’’

 

Tags: Military , Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD