Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें सरकार उड़ान योजना के तहत वित्तीय सहायता को 5 साल तक बढ़ाएगी : राम मोहन नायडू अभिनेत्री निमरत कौर ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपने बिजी शेड्यूल की झलक 'दुल्हनिया ले आएगी' का मजेदार ट्रेलर रिलीज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में केवल सिंह ढिल्लों ने चलाया स्वच्छता अभियान भूपेंद्र पटेल ने सीएम डैशबोर्ड से की अहमदाबाद रथयात्रा के मूवमेंट की रियल-टाइम मॉनिटरिंग हर भाषा की फिल्म करो, पिता की इस सलाह पर चल रहीं अदा शर्मा अब मराठी सिनेमा में दिखेंगी क्या फिश ऑयल कैप्सूल अल्जाइमर से बचा सकते हैं? नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा 17 जुलाई का पंचांग : भगवान गणेश और मां पार्वती की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:06 बजे से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एमपीएससी की कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं अगस्त 2027 तक टालीं : सीएम देवेंद्र फडणवीस अहमदाबाद में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मंगला आरती में शामिल हुए अमित शाह चीन के गुआंग्शी में बाढ़ से 39 लोगों की मौत, नौ लापता फीफा वर्ल्ड कप : लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी शिपबिल्डिंग को फिर से बनाने का किया वादा, राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकता बताया पारदर्शिता और निष्पक्षता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं बनी हुई हैं : युमनाम खेमचंद सिंह ब्रसेल्स में सुब्रह्मण्यम जयशंकर की अहम बैठकें ऋण माफी का निर्णय चुनावों के बजाय किसान कल्याण के लिए लिया गया : देवेंद्र फडणवीस हिमंता बिस्वा सरमा ने 'आत्मनिर्भर निर्वाचन क्षेत्रों' का आह्वान किया गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के विकास की प्रथम पाठशाला : सीएम मोहन यादव रथ यात्रा भारत की सांस्कृतिक विरासत और विविधता में एकता का प्रतीक है : माणिक साहा मोहन चरण मांझी ने जगन्नाथ मंदिर के लिए 'समर्पण' डिजिटल हुंडी का शुभारंभ किया

 

सी.पी. राधाकृष्णन को रक्षा मंत्रालय द्वारा एनसीसी और सैनिक स्कूलों के बारे में जानकारी दी गई

उपराष्ट्रपति ने एनसीसी को मजबूत करने और सैनिक स्कूलों का विस्तार करने के लिए राज्यों की अधिक भागीदारी का आह्वान किया

CP Radhakrishnan, Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan, Vice President of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Sanjay Seth, Military, National Cadet Corps, NCC, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 16:52 IST

उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन को आज उपराष्ट्रपति भवन में रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) और सैनिक स्कूलों के बारे में जानकारी दी गई। प्रस्तुतियों में लगभग 20 लाख की संख्‍या वाले एक मजबूत युवा संगठन के रूप में एनसीसी के विकास, इसके प्रशिक्षण और राष्ट्र-निर्माण की पहलों के साथ-साथ सैनिक स्कूलों के कामकाज और विस्तार तथा देश भर में इनके नेटवर्क को मजबूत करने के रोडमैप को शामिल किया गया।

राष्ट्र निर्माण में एनसीसी के योगदान की सराहना करते हुए उपराष्ट्रपति ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत' शिविरों को राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए एक उत्कृष्ट पहल बताया। उन्होंने 'नशा मुक्त भारत अभियान' और 'स्वच्छ भारत अभियान' सहित एनसीसी की सामुदायिक सेवा पहलों की भी प्रशंसा की और एनसीसी पूर्व छात्र संघ की स्थापना का स्वागत किया।

एनसीसी को मजबूत करने एक साझा राष्ट्रीय जिम्मेदारी बताते हुए श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने बुनियादी ढांचे के अधिक विकास, भूमि और प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे जैसे मुद्दों पर राज्य सरकारों के साथ बेहतर समन्वय का आह्वान किया, साथ ही राज्यों के साथ जुड़ने में हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उपराष्ट्रपति को सैनिक स्‍कूलों के दौरान स्‍कूलों के कामकाज और विस्तार के बारे में भी जानकारी दी गई, जिसमें मौजूदा और सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल शामिल हैं।

छात्रों और अभिभावकों के बीच बढ़ती मांग को पूरा करने का सुझाव देते हुए श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि प्रत्येक राज्य का लक्ष्‍य तीन से पांच सैनिक स्‍कूल खोलने का होना चाहिए। उन्होंने मौजूदा सैनिक स्‍कूलों की प्रवेश क्षमता बढ़ाने की संभावना तलाशने का भी सुझाव दिया।

 

Tags: CP Radhakrishnan , Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan , Vice President of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Sanjay Seth , Military , National Cadet Corps , NCC , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD