Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विष्णुदेव साय ने नितिन नवीन से की मुलाकात

कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Nitin Nabin, Vishnu Deo Sai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Apr 2026

Last updated on: Apr 07, 2026, 17:20 IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक मजबूती, भविष्य की रणनीतियों और देश के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि आपके कुशल नेतृत्व में भाजपा संगठन निरंतर सशक्त हो रहा है और सेवा-समर्पण की भावना के साथ कार्य कर रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिखा, "नई दिल्ली प्रवास के दौरान आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री नितिन नवीन जी से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों, पार्टी की भावी रणनीतियों और देश के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।" मुख्यमंत्री ने पोस्ट में आगे लिखा, "आपके कुशल नेतृत्व में भाजपा संगठन निरंतर सशक्त हो रहा है और सेवा-समर्पण की भावना के साथ कार्य कर रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन में संगठन नई ऊंचाइयों को छूते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका निभाता रहेगा।"

इससे पहले, मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। एक्स पोस्ट में मुलाकात की जानकारी देते हुए सीएम साय ने लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान आज बस्तर की समृद्ध जनजातीय और सांस्कृतिक पहचान बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की अद्वितीय कलाकृति भेंट की। छत्तीसगढ़ वह पावन धरा है, जहां भगवान श्रीराम का ननिहाल है।

यह भूमि प्रभु श्रीराम से आत्मीय रूप से जुड़ी हुई है। प्रस्तुत कलाकृति प्रदेश की आस्था, परंपरा और सृजनशीलता का सजीव प्रतिरूप है, जो हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और उत्कृष्ट शिल्पकौशल को दर्शाती है। उन्होंने आगे लिखा, "यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण भारत की सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण का प्रतीक है। 

प्रदेश में संचालित ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ के माध्यम से हजारों श्रद्धालु अयोध्या धाम के दर्शन कर रहे हैं, यह हमारी आस्था को जन-जन से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास है। प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित होकर हम सेवा, संस्कार और सुशासन के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।"

 

Tags: Nitin Nabin , Vishnu Deo Sai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD