Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने मुख्यमंत्री सहायता केंद्र, धूरी में सुनीं लोगों की समस्याएं केवाईसी के नाम पर वृद्धावस्था एवं सहारा पेंशन रोकने से बाज आए सरकार : जयराम ठाकुर महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 25 कैडेट पिछले तीन महीनों में रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों के लिए चयनित गुलाब चंद कटारिया और जयंत चौधरी ने 1,044 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्च की 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित हुए: जीवनजोत कौर 1 अगस्त को एक बार फिर माताओं और बेटियों के खातों में राशि जमा होने संबंधी संदेश उनके मोबाइल फोन पर प्राप्त होंगे: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. रांची में स्वामी जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब हार या असफलता के डर को मन से निकालकर निरंतर मेहनत करें विद्यार्थी : डॉ. हिमांशु अग्रवाल आईसीएआर ने 98वां स्थापना दिवस मनाया 50,000 रुपये की रिश्वत लेते सहकारी सभा के इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने रंगे हाथ काबू किया डॉ. बलजीत कौर ने अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज के विद्यार्थियों से किया विशेष संवाद एचपी शिवा क्लस्टर में सिंचाई व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करें, परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने बीआरओ के रणनीतिक बुनियादी ढांचे के विकास की सराहना की जरीना वहाब : जिस लड़की को कभी रंग-रूप की वजह से ठुकराया गया, वही बनी बासु चटर्जी की हीरोइन ’माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद कानन देवी : अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें

 

बांकीपुर की जनता ने मुझे काम करना सिखाया, नीरज सिन्हा विकास की यात्रा को देंगे नई गति : नितिन नवीन

Nitin Nabin, BJP, Bharatiya Janata Party, Patna
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

पटना , 14 Jul 2026

Last updated on: Jul 14, 2026, 17:55 IST

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को कहा कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से उनका रिश्ता केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक और भावनात्मक है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा क्षेत्र में सेवा और विकास की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। 

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान मीडिया से बातचीत में नितिन नवीन ने कहा कि एक दिवसीय प्रवास के दौरान वह अपने क्षेत्र के लोगों के बीच इसलिए आए हैं, क्योंकि यह उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, "यह मेरा क्षेत्र रहा है और यहां की जनता की अपेक्षा थी कि मैं उनके बीच आऊं। एक कार्यकर्ता, विधायक और जनप्रतिनिधि के रूप में यह मेरी जवाबदेही है कि मैं अपने लोगों के साथ खड़ा रहूं।"

उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने एक मंडल अध्यक्ष जैसे समर्पित कार्यकर्ता नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाकर संगठन की कार्यकर्ता-आधारित संस्कृति को मजबूत किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि बांकीपुर की जनता नीरज सिन्हा को भी वही स्नेह और आशीर्वाद देगी, जो उन्हें वर्षों से मिलता रहा है। नितिन नवीन ने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा ने इस क्षेत्र में संघर्ष और सेवा की मजबूत परंपरा स्थापित की थी।

उसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने भी करीब 20 वर्षों तक क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर काम किया। उन्होंने कहा, "मैं हमेशा कहता हूं कि बांकीपुर की जनता और यहां के कार्यकर्ताओं ने ही मुझे काम करना सिखाया और आज जिस मुकाम पर हूं, वहां तक पहुंचाने में जनता के विश्वास और स्नेह की सबसे बड़ी भूमिका रही है।"

उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में बांकीपुर में सड़क, पेयजल, बिजली, पार्क, सामुदायिक भवन और अन्य बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। मंत्री के रूप में कार्यकाल के दौरान भी लोगों की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता दी गई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वेंडिंग जोन, कम्युनिटी टॉयलेट और अन्य नागरिक सुविधाओं को भी और मजबूत किया जाएगा।

नितिन नवीन ने कहा कि राज्यसभा सदस्य बनने के बाद भी बांकीपुर उनके लिए हमेशा प्राथमिकता रहेगा। उन्होंने कहा कि सांसद के रूप में भी वह क्षेत्र के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे और नीरज कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बांकीपुर की विकास यात्रा को नई गति मिलेगी।

 

Tags: Nitin Nabin , BJP , Bharatiya Janata Party , Patna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD