Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

डा. हिमांशु अग्रवाल ने अधिकारियों को नशे के खिलाफ व्यापक एक्शन प्लान तैयार करने के दिए निर्देश

नशे के खिलाफ अभियान को और मजबूत करने पर दिया जोर

Himanshu Aggarwal, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 24 Mar 2026

Last updated on: Mar 25, 2026, 12:21 IST

पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशे  के विरुद्ध’ पहलकदमी के तहत डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने जालंधर को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने के लिए अधिकारियों को 31 मार्च तक नशे के खिलाफ व्यापक एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। आज यहां जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में डिप्टी कमिश्नर ने एस.एस.पी. जालंधर (देहाती) हरविंदर सिंह विर्क, डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस मनप्रीत सिंह ढिल्लों और सहायक कमिश्नर (यू.टी.) मुकिलन आर सहित नार्को को-ऑर्डिनेशन सेंटर (एनकॉर्ड) मैकेनिज्म बैठक करते नशे के खिलाफ अभियान को और मजबूत करने पर जोर दिया।

मुख्य मंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की नशे को जड़ से खत्म करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नशे के खिलाफ प्रभावी योजना में रोकथाम, जागरूकता और पुनर्वास के सभी पहलू शामिल किए जाएं, ताकि इस समस्या से हर स्तर पर अधिक असरदार ढंग से निपटा जा सके। जागरूकता अभियान को लगातार जारी रखने की हिदायत देते हुए डा. अग्रवाल ने कहा कि शैक्षणिक संस्थाओं में जागरूकता गतिविधियों को और मजबूत किया जाए। 

उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्कूलों में चल रही जागरूकता गतिविधियों के साथ-साथ पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सैमिनार भी आयोजित किए जाए। इसके अलावा ड्रॉप-आउट विद्यार्थियों, जो नशों की लत का शिकार होने की अधिक संभावना रखते है, पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए उन्हें पुनः शिक्षा प्रणाली से जोड़ा जाए। 

उन्होंने स्कूलों में पुलिस और फौज में भर्ती संबंधी जानकारी तथा मापदंड प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए, ताकि विद्यार्थियों को शारीरिक फिटनेस की अहमियत के बारे में जागरूक किया जा सके। डिप्टी कमिश्नर ने जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी को सख्त निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी केमिस्ट डॉक्टर की पर्ची के बिना किसी भी व्यक्ति को सिरिंज की बिक्री न करे। 

उन्होंने कहा कि यदि कोई केमिस्ट इन हिदायतों की उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ बनती सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नशे पर निर्भर व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए किए जा रहे प्रयासों का जायजा लेते हुए डिप्टी कमिश्नर ने पुनर्वास के साथ-साथ उन्हें कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार या स्वरोजगार के योग्य बनाने पर जोर दिया, ताकि वे फिर कभी नशों की ओर न लौटें।

इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने विभिन्न विभागों द्वारा नशों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का भी जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नशों के खिलाफ पूरे तालमेल और एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी डा. गुरिंदरजीत कौर, जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Himanshu Aggarwal , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD