Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

व्यापारियों और दुकानदारों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाए : वरजीत वालिया

अधिकारियों और जिला ट्रेडर्स कमीशन के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

Varjeet Walia, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 01 Jun 2026

Last updated on: Jun 02, 2026, 12:59 IST

डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने आज एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यापारियों और दुकानदारों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध ढंग से निपटारा किया जाए। डिप्टी कमिश्नर ने यहां जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में अधिकारियों और जिला ट्रेडर्स कमीशन के साथ बैठक की, जिसमें पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और कमिश्नर नगर निगम संदीप ऋषि विशेष तौर पर मौजूद थे।

बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला ट्रेडर्स कमीशन द्वारा उठाई गई व्यापारियों की मुश्किलों के उचित समाधान के लिए जिला प्रशासन लगातार गंभीर प्रयास कर रहा है और प्रत्येक हफ्ते समीक्षा बैठक की जाती है, ताकि संबंधित विभागों के माध्यम से मुश्किलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में श्री वालिया ने हल्का- अनुसार विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय के अंदर उचित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डिप्टी कमिश्नर ने ट्रेडर्स कमीशन द्वारा उठाई गई मुश्किलों का समय पर उचित समाधान करने के लिए अधिकारियों को हिदायत दी। लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ एक टीम के तौर पर काम करने और व्यापारियों को और बेहतर ढंग से सेवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और जिला प्रशासन व्यापारियों को पेश आ रही समस्याओं के समाधान के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगा।पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस द्वारा व्यापारियों और दुकानदारों को सुरक्षित माहौल प्रदान किया जा रहा है।

बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी., अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) अमरजीत बैंस, समूह एसडीएम और विभिन्न विभागों के अधिकारी, ट्रेडर्स कमीशन के सदस्य हरिंदर पाल सिंह मनोचा और इंद्रवंश सिंह चड्ढा के अलावा कमीशन के अन्य प्रतिनिधि नवनीत जुनेजा, सुमित शर्मा, नरिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, अजय वर्मा भी मौजूद थे।

 

Tags: Varjeet Walia , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD