Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

स्प्रिंग्स के संरक्षण हेतु तकनीकी उपाय अपनाने की जरूरत: हेमराज बैरवा

स्प्रिंगशेड प्रबंधन विषय पर जिला स्तरीय एन.ए.क्यू.आई.एम. 2.0 कार्यशाला का आयोजन

Hemraj Bairwa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 22 Mar 2026

Last updated on: Mar 23, 2026, 12:31 IST

विश्व जल दिवस के अवसर पर केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार स्प्रिंगशेड प्रबंधन विषय पर जिला स्तरीय एन.ए.क्यू.आई.एम. 2.0 कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कांगड़ा जिला प्रशासन एवं विभिन्न हितधारकों को स्प्रिंगशेड प्रबंधन की आवश्यकता और महत्ता के प्रति जागरूक करना था। 

क्षेत्र की बड़ी आबादी अपने दैनिक उपयोग और सिंचाई के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों (स्प्रिंग्स) पर निर्भर है। जलवायु परिवर्तन और वर्षा पैटर्न में बदलाव के कारण इन स्रोतों पर पड़ रहे प्रभाव को ध्यान में रखते हुए कार्यशाला में स्प्रिंग्स के संरक्षण एवं पुनर्जीवन (कायाकल्प) से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विशेषज्ञों एवं हितधारकों के बीच विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न जल संकट और आपदाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने कांगड़ा जिले के विविध भौगोलिक क्षेत्रों के अनुसार स्प्रिंग्स के पुनर्जीवन हेतु उपयुक्त तकनीकों के प्रभावी कार्यान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया।

केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड, धर्मशाला के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. संजय पाण्डेय ने हिमाचल प्रदेश में बोर्ड द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने भू-जल अन्वेषण, माॅनीटरिंग, रिचार्ज, संसाधन आकलन तथा आगामी योजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी। 

इसके अतिरिक्त, उन्होंने स्प्रिंगशेड प्रबंधन, जिला कांगड़ा विषय पर किए गए कार्यों को भी साझा किया।  कार्यशाला में एनजीओ काॅर्ड द्वारा जन भागीदारी के माध्यम से स्प्रिंगशेड प्रबंधन विषय पर अपने अनुभव एवं कार्यों की प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर वैज्ञानिक मानसी सिंह एवं शिवानी सोनी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में वैज्ञानिक शिखर पाण्डेय, बिमल चंद्र सिन्हा, मनोहर कुमार, देवेन्द्र कुमार, अभिषेक वर्मा, प्रशान्त कुमार सिंह, अंजू देवी तथा इंजीनियर महावीर लाल मीणा ने अपने-अपने कार्यों की प्रस्तुतियां दीं।

कार्यशाला में केन्द्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, कांगड़ा जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक तथा विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु एक जन-जागरूकता रैली का सफल आयोजन भी किया गया।

 

Tags: Hemraj Bairwa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD