Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

आपदा प्रबंधन में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: उपायुक्त हेमराज बैरवा

आपदा जागरूकता दिवस समारोह आयोजित, भूकंप सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

Hemraj Bairwa
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

धर्मशाला , 04 Apr 2026

Last updated on: Apr 04, 2026, 15:26 IST

1905 कांगड़ा भूकंप की 121वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज पुलिस ग्राउंड, धर्मशाला में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कांगड़ा द्वारा आपदा जागरूकता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त कांगड़ा  हेमराज बैरवा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

अपने संबोधन में उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान समय यह आवश्यक है कि वह केवल प्रमाणिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करे। उन्होंने बताया कि किसी भी आपदा से संबंधित सही जानकारी के लिए जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भूकंप जैसी आपदाएं कुछ ही सेकंड में भारी तबाही मचा सकती हैं, इसलिए हर व्यक्ति को व्यक्तिगत स्तर पर तैयार रहना बेहद जरूरी है। 

उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। एनसीसी, एसडीआरएफ, आपदा मित्र और स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण लेकर समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें युवाओं को भाग लेकर अपनी क्षमता को विकसित करना चाहिए। इससे न केवल वे आपदा के समय बेहतर प्रतिक्रिया दे सकेंगे, बल्कि उनके लिए करियर के नए अवसर भी खुलेंगे।

इससे पूर्व उपायुक्त ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में एसडीआरएफ, एनसीसी, आपदा मित्र, स्वयंसेवक एवं पुलिस बैंड ने भाग लिया। रैली पुलिस मैदान धर्मशाला में संपन्न हुई। पुलिस मैदान में कार्यक्रम के दौरान भूकंप सहित विभिन्न आपदाओं से संबंधित जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। 

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया, वहीं एसडीआरएफ द्वारा प्राथमिक चिकित्सा एवं सीपीआर का प्रशिक्षण भी दिया गया। इसके अतिरिक्त एचपी राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और अग्निशमन विभाग द्वारा आपदा के समय उपयोग में आने वाले उपकरणों का प्रदर्शन भी किया गया।

इस अवसर पर डीएसपी कैलाश शर्मा, उप निदेशक माय भारत धु्रव डोगरा, डीडीएमए से  रोबिन कुमार, कुलदीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Hemraj Bairwa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD