Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आपदा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक: डा. पुष्पेंद्र राणा

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन को लेकर उच्च स्तरीय बैठक आयोजित

Hemraj Bairwa
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

धर्मशाला , 04 Apr 2026

Last updated on: Apr 04, 2026, 16:37 IST

निदेशक आपदा प्रबंधन डाॅ. पुष्पेंद्र राणा ने आज उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी के सभागार में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) कांगड़ा की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। 

उन्होंने निर्देश दिए कि जिला कांगड़ा में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को अन्य जिलों के साथ साझा किया जाए, ताकि वे भी इनसे सीख लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर सकें। पुष्पेंद्र राणा ने कहा कि जिले में स्नेक कैचर्स का डाटा व्यवस्थित रूप से संकलित किया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनकी सेवाएं तुरंत ली जा सकें। 

उन्होंने ट्रैकिंग रूट्स पर स्थापित चेक पोस्ट की सराहना करते हुए कहा कि इससे ट्रैकर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण मदद मिली है। उन्होंने भूमि धंसाव प्रभावित क्षेत्रों के सर्वेक्षण हेतु यूएनडीपी के सहयोग से एक समिति गठित करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने डीडीएमए द्वारा संचालित गतिविधियों एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि कांगड़ा जिला भौगोलिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है, जहां भूकंप, भूस्खलन और बाढ़ जैसी आपदाओं का निरंतर खतरा बना रहता है।

उन्होंने जानकारी दी कि जिले में 62 प्रमुख भूस्खलन स्थलों की पहचान की गई है तथा 13 तहसीलों में माइक्रो जोनेशन अध्ययन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 51 दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

उपायुक्त ने बताया कि आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के लिए व्यापक स्तर पर मानव संसाधन तैयार किए गए हैं। अब तक 15 हजार से अधिक स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया गया है, जबकि 300 आपदा मित्र तथा 750 युवा आपदा मित्र तैयार किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 1,499 राजमिस्त्रियों को भूकंपरोधी निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया है तथा 3 हजार आपदा मित्रों को रिफ्रेशर कोर्स करवाया गया है। 

उन्होंने बताया कि जिले के 10 प्रमुख ट्रैकिंग रूट्स पर चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं तथा ट्रैकर्स के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है, जिससे उनकी रियल-टाइम मॉनिटरिंग संभव हो सकी है।  इस पहल से लापता होने वाले ट्रैकर्स की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है। आपदा के दौरान त्वरित कार्रवाई का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि अब तक 250 से अधिक लोगों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया जा चुका है। 

बैठक में वनाग्नि, पोंग डैम से जल छोड़ने, भूमि धंसाव, सड़क दुर्घटनाओं तथा एडवेंचर स्पोर्ट्स से जुड़े जोखिमों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही बाढ़ संभावित क्षेत्रों की मैपिंग, पंचायत स्तर पर आपदा प्रतिक्रिया दलों के गठन तथा जन-जागरूकता कार्यक्रमों को सुदृढ़ करने के प्रस्तावों पर भी विचार किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अरण्यपाल बासु कौशल, एडीएम शिल्पी बेक्टा, डीएसपी कैलाश शर्मा, उप निदेशक कृषि कुलदीप धीमान, उप निदेशक बागवानी अलक्ष पठानिया, एसई विद्युत कुलवीर जस्सल, डीएफओ संदीप कोहली, एफएसओ सुरेश ठाकुर, डिप्टी एमएस आरपीजीएमसी डाॅ. अरविंद राणा, एसएचओ नारायण सिंह, एमएस डाॅ. अनुराधा, डाॅ. दुष्यंत कुमार, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग अनीश ठाकुर, सहायक अभियंता विद्युत रमेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Hemraj Bairwa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD