Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

मेलों से अगली पीढ़ी तक पहुंचती हैं हमारी उच्च परमपरायें : हेमराज बैरवा

दाड़ी में नामी पहलवानों ने दिखाए जौहर

Hemraj Bairwa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 12 Apr 2026

Last updated on: Apr 13, 2026, 13:41 IST

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि मेलों और उत्सवों के आयोजनों से अगली पीढ़ी तक हमारी उच्च परमपरायें पहुंचती हैं और इनका ज्ञान भी बढ़ता है। उन्होने कहा कि इन उत्सवों में आयोजित होने वाले आयोजनों में खेलों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर मिलता है। 

शनिवार को देर सायं दाड़ी में आयोजित धुम्मू शाह मेले के दौरान दंगल का शुभारंभ करने के उपरांत उन्होंने कहा कि यह मेला जन आस्था से जुड़ा एक प्राचीन आयोजन है। उपायुक्त ने कहा कि भारत में कुश्ती एक पेशेवर खेल के रूप में तेजी से उभर रही है, जो देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला रही है। 

खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करते हैं, इसलिए युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इससे पूर्व मेला अधिकारी एवं एसडीएम मोहित रत्न ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए मेले के आयोजन संबंधी विस्तृत जानकारी दी।

दंगल में ईरान सहित हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और अन्य राज्यों के नामी पहलवानों ने अपने जौहर दिखाए। ईरान के मोहम्मद हादी और उत्तर प्रदेश के अभिनायक के बीच हुआ मुकाबला बराबरी पर रहा, यह मुकाबला दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। 

हिमाचल केसरी के पुरुष वर्ग में ऊना के अर्शदीप विजेता रहे, जिन्हें एक लाख रुपये की राशि से सम्मानित किया गया। कांगड़ा के पप्पी को 75 हजार, मंडी के सचिन को 50 हजार तथा शाहपुर के राजू को 11 हजार रुपये प्रदान किए गए।

महिला वर्ग में सोलन की रानी को 75 हजार, राधा को 50 हजार, बिलासपुर की अभिलाषा को 30 हजार और कांगड़ा की शबनम को 7 हजार रुपये दिए गए। हिमाचल कुमार प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में ऊना के हरजिंदर को 31 हजार, स्पोर्ट्स हॉस्टल ऊना के विशाल को 21 हजार और मंडी के शौर्यवीर को 11 हजार रुपये प्रदान किए गए। 

महिला वर्ग में चंद्रपुर की ऋषिका को 10 हजार, बिलासपुर की कोमल को 7 हजार तथा कनिष्का को 5 हजार रुपये की इनामी राशि दी गई। उपायुक्त ने दंगल के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए। इस अवसर पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सुरेंद्र कुमार, डीवाईएसओ रवि शंकर, डीएलओ अमित गुलेरी, मेला कमेटी के सदस्य तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Tags: Hemraj Bairwa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD