Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

लंबित एफसीए मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी : उपायुक्त

जिला स्तरीय समन्वय समिति बैठक में वन स्वीकृति मामलों की समीक्षा

Hemraj Bairwa, Himachal Admin, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh, DC Kangra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 24 Apr 2026

Last updated on: Apr 25, 2026, 13:48 IST

कांगड़ा जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को गति देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला के सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित विकास परियोजनाओं में वन स्वीकृति एवं अन्य आवश्यक मंजूरियों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में बाधा बन रहे एफसीए मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनहित से जुड़ी परियोजनाएं समयबद्ध रूप से धरातल पर उतर सकें।

उपायुक्त ने कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति विभिन्न विभागों के बीच संवाद और तालमेल को मजबूत करने का कार्य कर रही है, जिससे वन स्वीकृति, अंतर विभागीय तथा अन्य प्रक्रियाओं में आ रही बाधाओं का त्वरित समाधान संभव हो सके।

उन्होंने विभागवार लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से क्लीयरेंस की वर्तमान स्थिति, लंबित मामलों के कारण, प्राप्त आपत्तियों तथा उनके निराकरण के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी ली। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपत्तियों के निस्तारण के लिए समयबद्ध कार्ययोजना अपनाई जाए तथा मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने की दिशा मेें प्रशासन सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को सरल एवं प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। इससे पूर्व डीएफओ मुख्यालय राहुल शर्मा ने उपायुक्त का स्वागत करते हुए एफसीए से संबंधित लंबित और प्रगति पर चल रहे मामलों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। 

बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, शिक्षा, पुलिस, पर्यटन, उद्योग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Hemraj Bairwa , Himachal Admin , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh , DC Kangra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD