Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ARCHO 2026 – ग्रैंड फिनाले

H Rajesh Prasad, Chief Secretary, Chief Secretary Chandigarh, UT Chandigarh, Prerna Puri
H Rajesh Prasad
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Mar 2026

Last updated on: Mar 14, 2026, 11:21 IST

चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर ने अपने 63वें वार्षिक उत्सव ARCHO-2026 का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री एच. राजेश प्रसाद, आईएएस, मुख्य सचिव, चंडीगढ़ प्रशासन थे, जबकि श्रीमती प्रेरणा पुरी, आईएएस, सचिव तकनीकी शिक्षा, चंडीगढ़ प्रशासन इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

यह उत्सव 27 फरवरी 2026 से प्रारंभ हुआ, जिसमें आर्किटेक्चरल इंस्टॉलेशन डिजाइन, खेल प्रतियोगिताएँ, फैशन शो, मास्टरशेफ सहित कई रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। 12 मार्च 2026 को इंटर-हाउस सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने सर्वश्रेष्ठ नाटक, सर्वश्रेष्ठ नृत्य प्रदर्शन और सर्वश्रेष्ठ गायन के लिए प्रतिस्पर्धा की। 

13 मार्च 2026 को पुरस्कार वितरण समारोह के रूप में इस उत्सव का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। संध्या के कार्यक्रम की शुरुआत चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर की प्राचार्या डॉ. संगीता बग्गा मेहता द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने से हुई। 

इसके बाद वर्ष 2025 के दौरान कॉलेज द्वारा किए गए विभिन्न परियोजनाओं—जैसे एन्हांस्ड ग्राम पंचायत स्पैशियल डेवलपमेंट प्लान, आईआईटी जम्मू कंसल्टेंसी प्रोजेक्ट तथा चंडीगढ़ मैराथन 2026 के लिए इंस्टॉलेशन—में योगदान देने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के हालिया प्रकाशन “खुड्डा जस्सू: द अर्बन विलेज ऑफ चंडीगढ़” का भी मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा लोकार्पण किया गया। 

इसके पश्चात ARCHO प्रतियोगिताओं के विभिन्न विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। मुख्य अतिथि श्री एच. राजेश प्रसाद, आईएएस ने अपने संबोधन में खेलों और अच्छे स्वास्थ्य के महत्व पर बल देते हुए विद्यार्थियों से जीवनभर खेल भावना बनाए रखने का आह्वान किया, ताकि वे स्वस्थ और समृद्ध जीवन जी सकें। 

उन्होंने विद्यार्थियों से समाज में सक्रिय भूमिका निभाने तथा पेशेवर जीवन में प्रवेश करने के बाद राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी को निभाने का भी आग्रह किया। इस अवसर पर सचिव तकनीकी शिक्षा श्रीमती प्रेरणा पुरी, आईएएस ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए विजेताओं को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी।

प्रतियोगिताओं में मौर्य हाउस ने सर्वश्रेष्ठ नृत्य प्रदर्शन का पुरस्कार जीता, जबकि अशोका हाउस ने सर्वश्रेष्ठ नाटक प्रस्तुत किया। काव्या सोनी और कशिश को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ गायन का पुरस्कार दिया गया। रसनीत और प्रभलीन को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ी घोषित किया गया। 

यथार्थ को बेस्ट ऑल-राउंडर ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। अशोका हाउस ने डिजाइन ट्रॉफी जीती, जबकि मौर्य हाउस ने सांस्कृतिक ट्रॉफी, स्पोर्ट्स ट्रॉफी तथा ओवरऑल परफॉर्मेंस ट्रॉफी अपने नाम की।

 

Tags: H Rajesh Prasad , Chief Secretary , Chief Secretary Chandigarh , UT Chandigarh , Prerna Puri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD