Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें पारदर्शिता और निष्पक्षता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं बनी हुई हैं : युमनाम खेमचंद सिंह ब्रसेल्स में सुब्रह्मण्यम जयशंकर की अहम बैठकें ऋण माफी का निर्णय चुनावों के बजाय किसान कल्याण के लिए लिया गया : देवेंद्र फडणवीस हिमंता बिस्वा सरमा ने 'आत्मनिर्भर निर्वाचन क्षेत्रों' का आह्वान किया गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के विकास की प्रथम पाठशाला : सीएम मोहन यादव रथ यात्रा भारत की सांस्कृतिक विरासत और विविधता में एकता का प्रतीक है : माणिक साहा मोहन चरण मांझी ने जगन्नाथ मंदिर के लिए 'समर्पण' डिजिटल हुंडी का शुभारंभ किया सीएम लालदुहोमा ने फर्जी पारिवारिक पेंशन लाभार्थियों से स्वेच्छा से पीपीओ सरेंडर करने का आग्रह किया सीएम डीके शिवकुमार ने अपार्टमेंट मालिकों को संपत्ति अधिकार का भरोसा दिया, प्रस्तावित बिल पर सुझाव भी मांगे उद्योगों को सभी मंजूरी और सुविधा देने के लिए तैयार तेलंगाना सरकार : सीएम ए. रेवंत रेड्डी कोयला मंत्रालय ने कोल एक्सचेंज रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया विश्व युवा कौशल दिवस 2026 पर जयंत चौधरी ने कहा : भविष्य उन्हीं का है जो सीखते हैं, बदलते परिवेश में ढलते हैं और नवाचार करते हैं डॉ. जितेंद्र सिंह ने ₹1,500 करोड़ के बायोमेडिकल रिसर्च प्रोग्राम फेज-III का शुभारंभ किया सेब बागवानों के साथ सरासर अन्याय कर रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर डॉ. मनसुख मंडाविया ने ब्रिक्स श्रम मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश का व्यापक "स्वच्छता से स्वागत" अभियान क्यारी में बनेगा भव्य पंचायत भवन: केवल सिंह पठानिया अमित शाह ने CBG प्लांट लगाने और यमुना सफाई को बढ़ावा देने के लिए MCD-NDDB समझौते की देखरेख की शिवराज सिंह चौहान ने की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी कॉन्क्लेव में सहभागिता कांग्रेस को कादियां हलके में बड़ा झटका, सीनियर नेता और तीन बार के जिला परिषद सदस्य ठाकुर बलराज सिंह आप में शामिल

 

निशांत कुमार यादव ने माननीय प्रधानमंत्री के प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे की तैयारियों की समीक्षा हेतु बैठक की अध्यक्षता की

Nishant Kumar Yadav, Deputy Commissioner Chandigarh, DC Chandigarh, UT Chandigarh, Chandigarh News, Latest Chandigarh News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Jul 2026

Last updated on: Jul 16, 2026, 11:59 IST

उपायुक्त, यू.टी. चंडीगढ़, श्री निशांत कुमार यादव, आईएएस ने 17 जुलाई, 2026 को माननीय प्रधानमंत्री के प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे के मद्देनज़र तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उपायुक्त ने सुरक्षा, प्रोटोकॉल, यातायात प्रबंधन, कार्यक्रम स्थल प्रबंधन, पार्किंग, जनसुविधाओं, आपातकालीन सेवाओं तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय से संबंधित तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। 

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सौंपे गए कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने तथा कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। जनसुविधा पर विशेष बल देते हुए उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, सार्वजनिक पार्किंग, शौचालय तथा चिकित्सा सहायता की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने यह भी कहा कि वर्षा की स्थिति में उचित जल निकासी, जलभराव रहित परिसर तथा आमजन की सुविधा के लिए सुरक्षित एवं सूखे पैदल मार्ग सुनिश्चित किए जाएं। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को ग्रीन रूम, हेलीपैड तथा अन्य सभी निर्धारित प्रोटोकॉल स्थलों पर व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि सभी आवश्यक लॉजिस्टिक एवं प्रोटोकॉल संबंधी तैयारियां समय से पहले पूरी हो सकें। 

उन्होंने निर्बाध विद्युत आपूर्ति, सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली (पब्लिक एड्रेस सिस्टम) तथा अन्य आवश्यक सेवाओं के कार्यक्रम के दौरान सुचारु रूप से संचालित रहने के भी निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पीईसी), चंडीगढ़ तथा वीवीआईपी आवागमन मार्गों पर स्थल प्रभारी, कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर प्रभारियों को विशिष्ट जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वे मंच प्रबंधन, बैठक व्यवस्था, प्रोटोकॉल, पार्किंग, भीड़ प्रबंधन तथा कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने की निगरानी करेंगे।

उपायुक्त ने बताया कि 16 जुलाई, 2026 को सभी विभागों की तैयारियों का आकलन करने तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने के लिए व्यापक ड्राई रन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को ड्राई रन के दौरान अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने, किसी भी कमी को तत्काल दूर करने तथा 17 जुलाई, 2026 को माननीय प्रधानमंत्री के दौरे के लिए त्रुटिरहित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में चंडीगढ़ प्रशासन, चंडीगढ़ पुलिस, इंजीनियरिंग विभाग, परिवहन विभाग, नगर निगम चंडीगढ़, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड तथा अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्व पूर्ण करने, सतर्कता बनाए रखने, आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा सौंपे गए दायित्वों का प्रभावी एवं त्रुटिरहित निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

Tags: Nishant Kumar Yadav , Deputy Commissioner Chandigarh , DC Chandigarh , UT Chandigarh , Chandigarh News , Latest Chandigarh News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD