Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ईरान–इज़राइल संघर्ष के मद्देनज़र स्थिति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan
Gulab Chand Kataria
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Mar 2026

Last updated on: Mar 12, 2026, 12:05 IST

श्री गुलाब चंद कटारिया, पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक की अध्यक्षता में शहर की स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम तथा चल रहे ईरान–इज़राइल संघर्ष के परिप्रेक्ष्य में प्रशासन की तैयारियों और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता की समीक्षा की गई।

प्रशासक को अवगत कराया गया कि उपायुक्त, यूटी चंडीगढ़ द्वारा एक सार्वजनिक सूचना जारी कर अनुरोध किया गया है कि यदि चंडीगढ़ का कोई निवासी वर्तमान में युद्ध प्रभावित एशियाई देशों में फंसा हुआ है, तो उसके परिजन या परिचित तुरंत उपायुक्त कार्यालय को इसकी जानकारी दें। यह जानकारी कार्यालय में आकर अथवा ईमेल [email protected] के माध्यम से साझा की जा सकती है, जिसमें संबंधित व्यक्ति का नाम, पासपोर्ट नंबर (यदि उपलब्ध हो), वर्तमान देश व शहर, संपर्क विवरण तथा चंडीगढ़ में रहने वाले परिजनों का विवरण शामिल हो, ताकि प्रशासन आवश्यक समन्वय कर सहायता एवं राहत प्रदान कर सके।

बैठक के दौरान प्रशासक ने शहर में तेल एवं ईंधन सहित आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की। उन्हें बताया गया कि यूटी चंडीगढ़ में इन वस्तुओं की कोई कमी नहीं है और शहरवासियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है। 

प्रचलित अंतरराष्ट्रीय स्थिति का उल्लेख करते हुए प्रशासक ने कहा कि कुछ स्थानों पर चल रहे संघर्ष के कारण एलपीजी गैस की संभावित कमी को लेकर आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि चंडीगढ़ प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है।

श्री कटारिया ने जोर देते हुए कहा कि तेल, ईंधन या एलपीजी सिलेंडरों की जमाखोरी या कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को कड़ी निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। इस संबंध में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की टीमों का गठन किया गया है, जो शहर के विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण कर जमाखोरी रोकने तथा आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करेंगी।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD