Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब लोक भवन में सिक्किम, गोवा एवं तेलंगाना का स्थापना दिवस मनाया गया

गुलाब चंद कटारिया ने कहा, “एक भारत, श्रेष्ठ भारत भारत की आत्मा को जीवंत करता है”

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 May 2026

Last updated on: May 31, 2026, 12:48 IST

पंजाब लोक भवन भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता का जीवंत प्रतीक बन गया, जहां “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना के अंतर्गत सिक्किम, गोवा एवं तेलंगाना का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। यह अवसर भारत की समृद्ध विरासत, एकता एवं सांस्कृतिक विविधता का सुंदर प्रतिबिंब था। कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल एवं संघ राज्य क्षेत्र चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से तीनों राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं, संगीत एवं संस्कृति की झलक प्रस्तुत की गई। सभा को संबोधित करते हुए श्री कटारिया ने सिक्किम, गोवा एवं तेलंगाना के लोगों को उनके स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि भारत की शक्ति उसकी विविधता में निहित है तथा इस प्रकार के कार्यक्रम देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति एवं परंपराओं को समझने और सराहने का अवसर प्रदान करते हैं। राज्यपाल ने कहा कि “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” पहल के अंतर्गत सिक्किम, गोवा एवं तेलंगाना के स्थापना दिवस का आयोजन भारत की विविधता में एकता की भावना को प्रतिबिंबित करता है।

उन्होंने कहा कि यद्यपि इन राज्यों की भौगोलिक परिस्थितियां, भाषाएं, संस्कृति एवं परंपराएं भिन्न हैं, फिर भी वे एक साझा राष्ट्रीय पहचान और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जुड़े हुए हैं न्होंने कहा कि ऐसे आयोजन देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति समझ एवं सम्मान को बढ़ावा देकर राष्ट्रीय एकता को और सुदृढ़ करते हैं। 

श्री कटारिया ने युवाओं से भारत की विविध संस्कृतियों को जानने एवं उनका सम्मान करने का आह्वान करते हुए उन्हें विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने तथा राष्ट्रीय एकता, सद्भाव और आपसी समझ को और मजबूत बनाने में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन इस संदेश को पुनः पुष्ट करता है कि भारत की वास्तविक शक्ति उसकी विविधता में निहित है तथा “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना राष्ट्रीय एकता के बंधनों को निरंतर मजबूत कर रही है।

इस अवसर पर भारत सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल श्री सत्य पाल जैन, आईएएस अधिकारी एवं सचिव, हॉस्पिटैलिटी, चंडीगढ़ प्रशासन श्री स्वप्निल एम. नाइक, सिक्किम, गोवा एवं तेलंगाना राज्यों के प्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD