Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

चितकारा यूनिवर्सिटी में काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘शेप 2026’ का सफल आयोजन

Chitkara University, Banur, Rajpura, Dr Ashok K Chitkara,Chitkara Business School, Dr Madhu Chitkara
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Mar 2026

Last updated on: Mar 02, 2026, 17:00 IST

काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (सीओए) इंडिया और चितकारा स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर के संयुक्त सहयोग से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘शेप 2026: सस्टेनेबल हैबिटैट्स एंड आर्किटेक्चर फॉर द पीपल एंड द अर्थ’’ का चितकारा यूनिवर्सिटी के पंजाब कैंपस में सफल आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में देश-विदेश के विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, नीति निर्माताओं और विद्यार्थियों ने भाग लेकर पर्यावरण अनुकूल और लोगों के हित में शहरों के निर्माण पर विचार साँझा किए।

इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 41 विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। दक्षिण अफ्रीका, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, जर्मनी और अमेरिका सहित कई देशों से भी विशेषज्ञ शामिल हुए। सम्मेलन में पांच विषयों पर शोध पत्र प्रस्तुत किए गए और श्रेष्ठ शोध पत्रों को सम्मानित भी किया गया।

सम्मेलन में तीन मुख्य वक्ताओं और दस विशेष वक्ताओं ने अपने विचार रखे। सत्रों में जलवायु के अनुकूल भवन निर्माण, पर्यावरण हितैषी शहरी विकास, कम प्रभाव वाले निर्माण सामग्री के उपयोग और समुदाय आधारित डिजाइन जैसे विषयों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों का समाधान जिम्मेदार वास्तुकला से ही संभव है।

अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले से आए प्रो. प्रो. अली ए. अलराउफ ने आधुनिक शहरों में हो रहे बदलाव और टिकाऊ विकास की जरूरत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भविष्य के शहरों को मजबूत, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बनाना समय की मांग है। 

काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर के अध्यक्ष डॉ. अभय पुरोहित ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि वास्तुकला शिक्षा और पेशेवर कार्य में सतत विकास को प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने युवा वास्तुविदों से समाज और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। 

सम्मेलन की संयोजक और सीओए–टीआरसी पुणे की निदेशक आर्किटेक्ट जयश्री देशपांडे ने शोध आधारित शिक्षा को आवश्यक बताया। सीओए के रजिस्ट्रार आर. के. ओबरॉय भी उपस्थित रहे। सतत विकास और वैश्विक शैक्षणिक सहयोग के प्रति यूनिवर्सिटी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए चितकारा यूनिवर्सिटी की प्रो-चांसलर डॉ. मधु चितकारा ने कहा, “चितकारा यूनिवर्सिटी में हमारा मानना है कि सतत आवास केवल इमारतों का निर्माण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। 

‘शेप 2026’ की मेजबानी हमारे इस संकल्प को दिखाती है कि हम सतत वास्तुकला शिक्षा को आगे बढ़ाएं, अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करें और ऐसे नए डिजाइन तैयार करें जो लोगों और धरती दोनों के हित में हों।”चितकारा यूनिवर्सिटी, पंजाब परिसर में आयोजित ‘शेप 2026’ भारत में वास्तुकला का एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन साबित हुआ। 

आयोजकों ने बताया कि यह सम्मेलन संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रहा और इससे हरित व सुरक्षित शहरों के निर्माण को नई दिशा मिलेगी।साथ ही चितकारा यूनिवर्सिटी ने शोध, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत की।

 

Tags: Chitkara University , Banur , Rajpura , Dr Ashok K Chitkara , Chitkara Business School , Dr Madhu Chitkara

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD