Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने मुख्यमंत्री सहायता केंद्र, धूरी में सुनीं लोगों की समस्याएं केवाईसी के नाम पर वृद्धावस्था एवं सहारा पेंशन रोकने से बाज आए सरकार : जयराम ठाकुर महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 25 कैडेट पिछले तीन महीनों में रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों के लिए चयनित गुलाब चंद कटारिया और जयंत चौधरी ने 1,044 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्च की 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित हुए: जीवनजोत कौर 1 अगस्त को एक बार फिर माताओं और बेटियों के खातों में राशि जमा होने संबंधी संदेश उनके मोबाइल फोन पर प्राप्त होंगे: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. रांची में स्वामी जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब हार या असफलता के डर को मन से निकालकर निरंतर मेहनत करें विद्यार्थी : डॉ. हिमांशु अग्रवाल आईसीएआर ने 98वां स्थापना दिवस मनाया 50,000 रुपये की रिश्वत लेते सहकारी सभा के इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने रंगे हाथ काबू किया डॉ. बलजीत कौर ने अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज के विद्यार्थियों से किया विशेष संवाद एचपी शिवा क्लस्टर में सिंचाई व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करें, परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने बीआरओ के रणनीतिक बुनियादी ढांचे के विकास की सराहना की जरीना वहाब : जिस लड़की को कभी रंग-रूप की वजह से ठुकराया गया, वही बनी बासु चटर्जी की हीरोइन ’माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद कानन देवी : अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें

 

चितकारा यूनिवर्सिटी में 20 करोड़ रुपये की लागत से अटल इन्क्यूबेशन सेंटर शुरू

ड्रोन, एग्रीटेक व रिन्यूएबल एनर्जी स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा

Chitkara University, Banur, Rajpura, Dr Ashok K Chitkara,Chitkara Business School, Dr Madhu Chitkara
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Jul 2026

Last updated on: Jul 11, 2026, 12:43 IST

चितकारा यूनिवर्सिटी ने अपने पंजाब कैंपस में अटल इन्क्यूबेशन सेंटर-चितकारा इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (एआईसी – सीआईऍफ़) और एआईसी –प्राइड लैब्स का शुभारंभ किया। भारत सरकार के नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम्) और चितकारा यूनिवर्सिटी के सहयोग से पांच वर्षों में लगभग 20 करोड़ रुपए के निवेश से स्थापित यह केंद्र ड्रोन टेक्नोलॉजी, एग्रीटेक और रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र के स्टार्टअप्स को बढ़ावा देगा।

इस अवसर पर अटल इनोवेशन मिशन की एटीएल सारथी पंजाब पहल का भी शुभारंभ किया गया, जिसका उद्देश्य राज्यभर की अटल टिंकरिंग लैब्स को सशक्त बनाना और स्कूल स्तर से स्टार्टअप तक नवाचार की श्रृंखला को मजबूत करना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इन्वेस्ट पंजाब के सीईओ अमित ढाका (आईएएस) थे। 

इस दौरान अटल इनोवेशन मिशन, नीति आयोग के प्रोग्राम लीड प्रतीक देशमुख, दीपाक्षी जिंदल, चितकारा यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. अशोक चितकारा, प्रेसिडेंट एवं सह-संस्थापक डॉ. मधु चितकारा सहित उद्योग, शिक्षा, सरकार और निवेश क्षेत्र के प्रतिनिधि मौजूद रहे। यह इन्क्यूबेशन सेंटर स्टार्टअप्स को मेंटरशिप, फंडिंग, उत्पाद परीक्षण, उद्योग से साझेदारी, बौद्धिक संपदा संरक्षण और नियामकीय मार्गदर्शन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा, जिससे नवाचार को व्यावसायिक सफलता में बदला जा सके।

चितकारा यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. अशोक चितकारा ने कहा कि, “ नवाचार तभी सार्थक होता है जब शोध प्रयोगशालाओं से निकलकर समाज तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि अटल इन्क्यूबेशन सेंटर-चितकारा इन्क्यूबेशन फाउंडेशन का उद्देश्य ऐसे उद्यमियों को प्रोत्साहित करना है, जो तकनीक के माध्यम से महत्वपूर्ण चुनौतियों का समाधान विकसित कर समाज पर दीर्घकालिक सकारात्मक प्रभाव छोड़ सकें। “

वहीं इन्वेस्ट पंजाब के सीईओ अमित ढाका ने कहा कि, “मजबूत नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र सहयोग से तैयार होता है और यह केंद्र पंजाब के स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई गति देगा तथा प्रौद्योगिकी आधारित उद्यमिता के नए अवसर सृजित करेंगा।“ कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने अत्याधुनिक एआईसी –प्राइड लैब्स का दौरा किया और स्टार्टअप्स द्वारा विकसित तकनीकों का अवलोकन किया।

चितकारा यूनिवर्सिटी की प्रेसिडेंट एवं सह-संस्थापक डॉ. मधु चितकारा ने कहा कि, “यह अटल इन्क्यूबेशन सेंटर-चितकारा इन्क्यूबेशन फाउंडेशन के माध्यम से शोध, उद्योग और उद्यमिता को एक मंच पर लाकर वैश्विक स्तर के स्टार्टअप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।“ समारोह में पंजाब के उत्कृष्ट एटीएल सारथियों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही, अटल इनोवेशन मिशन के मिशन निदेशक डॉ. दीपक बगला के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए उनका विशेष आभार व्यक्त किया गया।

चितकारा यूनिवर्सिटी ने कहा कि यह पहल अकादमिक संस्थानों, उद्योग, सरकार और निवेशकों को एक मंच पर लाकर भारत से वैश्विक स्तर के प्रौद्योगिकी आधारित उद्यम विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

 

Tags: Chitkara University , Banur , Rajpura , Dr Ashok K Chitkara , Chitkara Business School , Dr Madhu Chitkara

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD