Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास

 

चितकारा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने मार्स इंटरनेशनल स्पेलिंग बी 2026 चैम्पियनशिप में दिखाया दम

Chitkara International School, Chitkara University, Banur, Rajpura, Dr Ashok K Chitkara,Chitkara Business School, Dr Madhu Chitkara
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 May 2026

Last updated on: May 27, 2026, 15:13 IST

चितकारा इंटरनेशनल स्कूल (सीआईएस) के विद्यार्थियों ने हाल ही में मुंबई में आयोजित प्रतिष्ठित मार्स इंटरनेशनल स्पेलिंग बी चैम्पियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल और क्षेत्र का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित इस प्रतियोगिता में हजारों विद्यार्थियों ने विभिन्न चरणों में भाग लिया। प्रतियोगिता में स्पेलिंग, उच्चारण, शब्दावली, वर्बल रीजनिंग और भाषाई दक्षता का परीक्षण किया गया।

सीआईएस पंचकूला के छात्र आकाश निमवाल ने कैटेगरी-1 में 100 में से 100 अंक हासिल कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया। आकाश ने 2024-25 सत्र में इस प्रतियोगिता में भाग लेकर क्वालीफाई किया जब वे कक्षा पहली के विद्यार्थी थे और उन्होंने पूरे वर्ष लगातार कड़ी तैयारी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब पहला स्थान हासिल किया।  

वर्तमान में वह कक्षा तीसरी में अध्ययनरत हैं। अपनी सफलता पर आकाश ने कहा कि नियमित अभ्यास और माता-पिता, दादा-दादी तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। वहीं, सीआईएस पंचकूला की कक्षा दूसरी की छात्रा अंजलि डे ने कैटेगरी-2 में 62 अंक प्राप्त कर “बडिंग स्टार” का खिताब हासिल किया। 

पंचकूला कैंपस के 2023-24 बैच के विद्यार्थियों ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। आयरा मेहता ने कैटेगरी-1 में 80 अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि शौर्य सलूजा ने 58 अंक प्राप्त कर आठवीं रैंक हासिल की। चितकारा इंटरनेशनल स्कूल्स की वाइस प्रेसिडेंट डॉ. नियति चितकारा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, बौद्धिक क्षमता और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण को दर्शाती है। 

उन्होंने कहा कि स्कूल का उद्देश्य विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर सक्षम और भविष्य के लिए तैयार बनाना है। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की क्षमता का आकलन पर्यायवाची और विपरीतार्थक शब्दों, लिसनिंग कॉम्प्रिहेंशन, उच्चारण, पार्ट्स ऑफ स्पीच और श्रवण आधारित व्याख्या जैसे विषयों पर किया गया। 

कई कठिन मूल्यांकन और प्रतिस्पर्धात्मक चरणों को सफलतापूर्वक पार करने के बाद ही चुनिंदा प्रतिभागियों ने इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। यह आयोजन पहले दुबई में प्रस्तावित था, लेकिन कार्यक्रम में बदलाव के चलते बाद में इसे मुंबई में आयोजित किया गया।

 

 

Tags: Chitkara International School , Chitkara University , Banur , Rajpura , Dr Ashok K Chitkara , Chitkara Business School , Dr Madhu Chitkara

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD