Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राशा थडानी और जया कृष्ण घट्टामनेनी की अपकमिंग तेलुगु फिल्म 'श्रीनिवासा मंगापुरम' का पोस्टर रिलीज

Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, Rasha Thadani, Jaya Krishna Ghattamaneni, Srinivasa Mangapuram
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 14 Feb 2026

Last updated on: Feb 14, 2026, 16:31 IST

अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी हिंदी सिनेमा में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने के बाद तेलुगु सिनेमा में एंट्री करने जा रही हैं। अभिनेत्री जल्द ही निर्देशक अजय भूपति की आगामी तेलुगु फिल्म 'श्रीनिवासा मंगापुरम' में नजर आएंगी। इस एक्शन-रोमांस फिल्म में वह महेश बाबू के भतीजे जया कृष्ण घट्टामनेनी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 

शनिवार को फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। इसमें राशा और जया कृष्ण घट्टामनेनी दोनों एक-दूसरे के करीब नजर आ रहे हैं। पोस्टर में राशा ने एक खूबसूरत लैवेंडर कलर की साड़ी पहनी हुई है। उनके बाल खुले हैं। वहीं, पोस्टर में लिखा है, "हैप्पी वेलेंटाइन डे।" अभिनेत्री राशा थडानी ने पोस्ट कर लिखा, "बस एक बार अपनी आंखें खोलकर देखो… मैं यहीं रहूंगी, इतनी पास कि तुम्हारी सांसों को महसूस कर सकूं- मंगा।"

अजय भूपति द्वारा निर्देशित फिल्म 'श्रीनिवास मंगापुरम' में राशा थडानी मंगा का किरदार निभाएंगी। अजय भूपति ने पहले 'आरएक्स 100', 'महा समुद्रम', और 'मंगलावरम' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। हालांकि, फिल्म को लेकर बाकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। अभिनेत्री अपने साउथ प्रोजेक्ट के साथ बाकी प्रोजेक्ट में भी इस समय व्यस्त चल रही हैं। 

वे जल्द ही फिल्म 'लइका लइकी' में नजर आने वाली हैं। राशा थडानी की बात करें तो उन्होंने साल 2025 में फिल्म 'आजाद' से बतौर एक्ट्रेस के तौर पर हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में असफल रही और फ्लॉप हो गई थी, लेकिन राशा के परफॉर्मेंस को लोगों ने काफी सराहना दी थी। 

फिल्म के गाने 'ऊई अम्मा' ने उनकी परफॉर्मेंस के लिए काफी सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं, गाना भी रिलीज के बाद काफी वायरल हुआ था और सोशल मीडिया पर उनके डांस स्टेप कॉपी करके ढेरों वीडियो वायरल हुए थे। वहीं, फिल्म में उनके अपोजिट अजय देवगन के भांजे अमन थे। उन्होंने भी अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता था।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Rasha Thadani , Jaya Krishna Ghattamaneni , Srinivasa Mangapuram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD