Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए

 

गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर

बोलीं- ऐसे किरदार टीवी के बदलाव को दिखाते है

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Ganga Maa Ki Betiyaan, Indira Krishnan, Durgavati
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 22 Jul 2026

Last updated on: Jul 23, 2026, 13:18 IST

अभिनेत्री इंदिरा कृष्णन टेलीविजन ने कई फिल्मों और टीवी शोज में अपनी अलग पहचान बनाई है। इन दिनों वह टीवी शो 'गंगा मां की बेटियां' में दुर्गावती का किरदार निभा रही हैं, जो मजबूत सोच रखने वाली और अपने फैसलों पर अडिग रहने वाली महिला है। अभिनेत्री का कहना है कि इस किरदार के जरिए उन्हें एक ऐसी महिला की कहानी दिखाने का मौका मिला, जो ताकत के साथ-साथ अपनी कमजोरियों और भावनाओं को भी स्वीकार करती है। 

इंदिरा कृष्णन ने अपने किरदार को लेकर बात करते हुए कहा, ''दुर्गावती कई परतों वाला किरदार है। इस भूमिका को निभाने के दौरान मुझे एक कलाकार के तौर पर कई अलग-अलग भावनाओं को समझने और पर्दे पर उतारने का मौका मिला। उसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह मुश्किल परिस्थितियों में भी अपने विचारों और सिद्धांतों से पीछे नहीं हटती।''इंदिरा ने कहा, ''दुर्गावती मेरे करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक है, क्योंकि यह किरदार मुझे एक अभिनेत्री के तौर पर लगातार आगे बढ़ने का मौका देता है।

अभिनेत्री ने बताया, ''दुर्गावती की कहानी सिर्फ एक मजबूत महिला बनने तक सीमित नहीं है। यह एक ऐसी महिला की यात्रा है, जो उस समय भी अपने विश्वासों के साथ खड़ी रहती है, जब लोग उसे गलत समझने लगते हैं। उसके हर निर्णय का असर उसके आसपास के लोगों की जिंदगी पर पड़ता है।''उन्होंने कहा, ''एक कलाकार के तौर पर ऐसी महिला को पर्दे पर निभाना बेहद संतोषजनक है, जो निडर, मजबूत और जटिल भावनाओं से भरी हुई है। 

मुझे लगता है कि दुर्गावती जैसे किरदार टीवी पर बदलती हुई कहानियों को दिखाते हैं, जहां महिलाएं अब सिर्फ कुछ तय छवियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अपनी सोच और उद्देश्य के साथ कहानी को आगे बढ़ा रही हैं।''वहीं, शो की कहानी में आने वाले एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाले हैं। दुर्गावती की जिंदगी में एक बड़ा संकट आने वाला है, जब उन पर गंगा (शुभांगी लाटकर) की जान लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया जाएगा। इस आरोप के बाद उनके रिश्तों में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। सबसे बड़ा असर दुर्गावती और उनके बेटे सिद्धू (शिजान खान) के रिश्ते पर पड़ेगा।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Ganga Maa Ki Betiyaan , Indira Krishnan , Durgavati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD