Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

'चेकलिस्ट, ऑडिट और एनओसी...', अक्षरा सिंह ने बताया इंडस्ट्री में कैसे होता है 'आजकल का प्यार'

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, Akshara Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Feb 2026

Last updated on: Feb 06, 2026, 16:31 IST

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपने प्रोजेक्ट से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा बटोरती हैं। इसका एक उदाहरण पवन सिंह के साथ उनका रिश्ता है, जिसने एक समय में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब एक बार फिर अभिनेत्री का पोस्ट काफी चर्चा में है। दरअसल, अक्षरा ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए तंज कसते हुए लिखा कि इंडस्ट्री के लड़कों को पहले सभी से अप्रूवल करवाने के बाद ही प्यार करना चाहिए। 

अभिनेत्री ने स्टोरीज सेक्शन पर अपना एक वीडियो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने 'कोई अपना होगा' गाना भी ऐड किया। अभिनेत्री ने लिखा, "आजकल इंडस्ट्री के लड़कों को प्यार करने से पहले एक चेकलिस्ट बना लेनी चाहिए। पहले मम्मी-पापा से एनओसी, फिर लड़की की जात पूछ लो, उसका 'पास्ट वर्जन हिस्ट्री' डाउनलोड कर लो, और कितने अफेयर रहे उसका ऑडिट करा लो ताकि बाद में दिल नहीं, सीधे फैमिली मीटिंग टूटे। 

प्यार तो बस ट्रेलर है, असली फिल्म तो समाज की अप्रूवल के बाद ही रिलीज होती है।" बता दें कि अक्षरा और पवन सिंह एक समय रिश्ते में थे, लेकिन ब्रेकअप के बाद अक्षरा ने पवन सिंह पर धोखेबाजी, मारपीट और करियर बर्बाद करने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। अक्षरा ने कई पॉडकास्ट में दावा भी किया था कि पवन सिंह ने उनके साथ मारपीट की थी। 

इसी के साथ ही अक्षरा का कहना था कि पवन सिंह के कारण ही उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया था, जिस वजह से उन्होंने गाना शुरू किया। 2018 में पवन सिंह की दूसरी शादी के बाद यह रिश्ता पूरी तरह टूट गया और दोनों ने अलग-अलग राहें अपना लीं। दोनों ने 'सत्या', 'तबादला', 'सौगंध गंगा मईया की', 'बनारस वाली' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया था और फैंस को भी यह जोड़ी काफी पसंद आती थी।

अभिनेत्री ने करियर को ऊंचाई देने के लिए बिग बॉस ओटीटी जैसे प्लेटफॉर्म में गई थीं, जहां से उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। भले ही आज अक्षरा सिंह का इंडस्ट्री में नाम है, लेकिन एक समय था, जब उन्हें अपने काम के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा था।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Akshara Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD