Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

 

राम चरण-उपासना के घर गूंजी दूसरी बार किलकारी, अल्लू अर्जुन ने खास अंदाज में दी बधाई

Ram Charan, Tollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Movie, Telugu Films
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 02 Feb 2026

Last updated on: Feb 03, 2026, 10:59 IST

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला हाल ही में दूसरी बार माता-पिता बन गए। इस खुशी के मौके पर अभिनेता अल्लू अर्जुन ने राम चरण को बधाई दी।अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर बधाई देते हुए एक नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "राम चरण और उपासना को एक बार फिर माता-पिता बनने की बधाई। चारों तरफ खुशी और जश्न का माहौल है। चिरंजीवी भाई और चिट्टिका के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ झलक रही है। उन्हें और पूरे परिवार को मुस्कराते हुए देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।"

अल्लू अर्जुन ने आगे लिखा, "नन्हे मेहमानों के आने से दुनिया में ढेर सारी खुशियां आ गई। एक खूबसूरत नई शुरुआत के लिए दोगुना प्यार।"बता दें कि 31 जनवरी को उपासना ने हैदराबाद में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। वहीं, रामचरण के पिता चिरंजीवी ने फैंस को बच्चे और मां के स्वस्थ होने की जानकारी दी थी। बताया जाता है कि उपासना की डिलीवरी 1 फरवरी को शिफ्ट की गई थी, लेकिन कुछ वजह से डिलीवरी 31 जनवरी को करनी पड़ी।

राम चरण और उपासना एक-दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते थे। पहले दोस्ती और धीरे-धीरे एक दूसरे को पसंद करने लगे। कुछ समय एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2011 में सगाई कर ली और फिर हैदराबाद में एक समारोह में दोनों ने शादी कर ली। पहली बच्ची, क्लिन कारा, का जन्म 2023 में हुआ।उपासन अपोलो चैरिटी की वाइस प्रेसिडेंट और बी पॉजिटिव मैगजीन की चीफ एडिटर हैं। 

वो भारत के पहले कॉर्पोरेट हॉस्पिटल अपोलो के फाउंडर और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रताप सी. रेड्डी की पोती हैं।अभिनेता राम चरण जल्द ही फिल्म पेद्दी में नजर आएंगे। यह फिल्म 27 मार्च को सिनेमाघरों में सभी भाषाओं में रिलीज की जाएगी। फिल्म में राम चरण और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके साथ ही, इसमें दिव्येंदु शर्मा, शिव राजकुमार और जगपति बाबू भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

 

Tags: Ram Charan , Tollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Movie , Telugu Films

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD