Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया

अब तक 2,232 करोड़ रुपये का मुआवजा तथा राहत एवं पुनर्वास के तहत 128 करोड़ रुपये वितरित

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Himachal Congress, Himachal News, Latest Himachal News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शाहपुर , 20 Jul 2026

Last updated on: Jul 21, 2026, 14:19 IST

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रविवार को गगल में कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना से प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नए गगल के निर्माण और प्रभावित परिवारों के हितों की रक्षा के लिए वे सदैव उनके साथ खड़े हैं तथा उनकी हरसंभव सहायता करेंगे। उन्होंने कहा कि इस विषय को वे लगातार विधानसभा में भी प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

केवल सिंह पठानिया ने बताया कि गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना के तहत 3,655 प्रभावित परिवारों को लगभग 2,580 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाना है, जिसमें से अब तक 2,232 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त राहत एवं पुनर्वास के तहत 128 करोड़ रुपये की राशि भी प्रभावित परिवारों को प्रदान की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के स्पष्ट निर्देश हैं कि प्रत्येक प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने उन पात्र परिवारों को भी राहत देने का निर्णय लिया है, जिनके नाम निजी भूमि नहीं थी और जो सरकारी भूमि पर रह रहे थे। उन्होंने इसे संवेदनशील एवं जनहितैषी निर्णय बताते हुए कहा कि कठिन समय में प्रभावित लोगों के हितों के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करने की आवश्यकता है।

उपमुख्य सचेतक ने प्रदेश के सभी लोकसभा सांसदों से भी आग्रह किया कि गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण से प्रभावित परिवारों को अधिक मुआवजा दिलाने के लिए इस मुद्दे को लोकसभा में मजबूती से उठाया जाए। इस अवसर पर एपीएमसी के चेयरमैन निशु मोंगरा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रभावित परिवारों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

उन्होंने विशेष रूप से उन परिवारों को भी राहत देने के निर्णय की सराहना की, जिनके पास निजी भूमि नहीं थी। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान देवराज ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। गगल पंचायत के उपप्रधान रवींद्र बाबा ने पंचायत की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके समाधान की मांग रखी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नवनीत शर्मा ने भी प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजली गर्ग, एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, गगल व्यापार मंडल के प्रधान देवेंद्र कोहली, वार्ड सदस्य सुषमा देवी, कविता एवं ममता, योगराज, प्रकाश, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Himachal Congress , Himachal News , Latest Himachal News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD