Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

नीलम गिरी और प्रवेश लाल यादव की फिल्म 'यूपी 61 लव स्टोरी ऑफ गाजीपुर' का होने जा रहा है टीवी प्रीमियर

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, Neelam Giri, Pravesh Lal Yadav, UP 61 Love Story of Ghazipur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 Jan 2026

Last updated on: Jan 31, 2026, 11:55 IST

भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि अभिनेत्री नीलम गिरी की फिल्म 'यूपी 61 लव स्टोरी ऑफ गाजीपुर' का जल्द ही वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है। शुक्रवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम के जरिए इस बात की जानकारी दी। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसमें उनके साथ प्रवेश लाल यादव नजर आ रहे हैं। 

अभिनेत्री ने पोस्ट कर लिखा, "फिल्म 'यूपी 61 लव स्टोरी ऑफ गाजीपुर' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 31 जनवरी को शाम 5:30 बजे होगा और 1 फरवरी सुबह 9:30 बजे होगा।" हालांकि, फिल्म इससे पहले यूट्यूब पर रिलीज की जा चुकी है, जिसे फैंस ने काफी प्यार दिया था। विशाल वर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म 'यूपी 61 लव स्टोरी ऑफ गाजीपुर' का निर्माण प्रवेश लाल यादव ने किया है। 

फिल्म में नीलम के अलावा, प्रवेश लाल यादव, किरण यादव, करण पांडे, तेज बहादुर यादव, पुष्पेंद्र राज, शिवम तिवारी जैसे कलाकार शामिल हैं। वहीं, फिल्म को निरहुआ एंटरटेनमेंट के बैनर तले रिलीज किया गया है। नीलम गिरी की बात करें तो उन्होंने अपना करियर सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के जरिए शुरू किया था। कुछ समय बाद नीलम का वीडियो सुपरस्टार पवन सिंह ने नोटिस किया और उन्हें ब्रेक दिया। 

इसके बाद उन्होंने अपना पहला भोजपुरी गाना 'धनिया हमार नया बाड़ी हो' किया, जो हिट साबित हुआ। इसके बाद साल 2021 में अभिनेत्री ने भोजपुरी फिल्मों की तरफ रुख किया। नीलम ने बतौर एक्ट्रेस के तौर पर फिल्म 'बाबुल' से डेब्यू किया था और इसके बाद उन्होंने उसी साल तीन और फिल्मों 'इज्जत घर', 'टुन टुन' और 'कलाकंद' में काम किया था। 

वह 'निमिया पर आसन', 'मच्छारी के कंट के नथुनिया', और 'कुंवारे रहब' जैसे म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। अभिनेत्री शो द 50 में नजर आएंगी। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। शो में करण पटेल, फैसल शेख (मिस्टर फैसू), दिव्या अग्रवाल, अर्चना गौतम, प्रिंस नरूला, मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत, प्रतीक सहजपाल, ऋद्धि डोगरा और उर्वशी ढोलकिया समेत कई कंटेस्टेंट नजर आएंगे।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Neelam Giri , Pravesh Lal Yadav , UP 61 Love Story of Ghazipur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD