Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

‘सैयारा’ के बाद फिर धड़केगा अहान-अनीत का दिल

अहान-अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Ahaan Panday, Aneet Padda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Apr 2026

Last updated on: Apr 16, 2026, 11:57 IST

भारतीय सिनेमा में रोमांस की नई परिभाषा गढ़ने वाली सुपरहिट ‘सैयारा’ की टीम एक बार फिर साथ आकर दिलों को छू लेने वाली कहानी रचने जा रही है। मोहित सूरी, अक्षय विधानी और यशराज फिल्म्स के बैनर तले जेन-जी के चहेते सितारे अहान पांडे और अनीत पड्डा फिर एक इंटेंस रोमांटिक फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं।‘सैयारा’ की रिकॉर्डतोड़ सफलता भारत में 338 करोड़ नेट और दुनिया भर में करीब 580 करोड़ ग्रॉस ने इसे सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि युवाओं के दिलों में बस जाने वाला पॉप कल्चर मूवमेंट बना दिया था। 

अब यही टीम एक नई, अनटाइटल्ड फिल्म के जरिए उसी जादू को और गहराई के साथ दोहराने की तैयारी में है।अहान और अनीत की केमिस्ट्री, जिसे फैंस प्यार से ‘अहनीत’ कहते हैं, एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी और इस बार भावनाएं होंगी और भी गहरी, कहानी और भी सच्ची। मोहित सूरी की खासियत रही है दिल को छू लेने वाला संगीत और बेकाबू इमोशंस, और इस नई फिल्म में भी वही जादू नए अंदाज़ में देखने को मिलेगा। 2027 में रिलीज़ के लिए तैयार यह फिल्म सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि प्यार को पूरी तीव्रता से महसूस करने का एक सिनेमाई अनुभव बनने वाली है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Ahaan Panday , Aneet Padda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD