Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

पटना जिले के मरांची महादलित टोला पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल हुए

Nitish Kumar, Patna, Bihar, Janata Dal United, Chief Minister of Bihar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 26 Jan 2026

Last updated on: Jan 28, 2026, 11:02 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को पटना जिले के फुलवारीशरीफ प्रखंड के अकौना ग्राम पंचायत के मरांची महादलित टोला पहुंचे और गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में टोले के वयोवृद्ध सिद्धेश्वर मांझी ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के मौके पर हम सब एकत्रित हुए हैं और सिद्धेश्वर मांझी द्वारा झंडोत्तोलन किया गया है। 

उन्होंने कहा, "हर साल स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर मैं महादलित टोला में जाता हूं और वहां आयोजित झंडोत्तोलन समारोह में भाग लेता हूं। पहली बार इस कार्यक्रम का आयोजन वर्ष 2011 में किया गया था। आज आपके महादलित टोला में आए हैं। यहाँ पर विकास के अनेक कार्य कराए गए हैं।" उन्होंने लोगों की मांग पर कहा कि यहां पर सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। 

यहां से राज्य उच्च पथ-78 तक सड़क का निर्माण भी कराया जाएगा तथा स्वास्थ्य उपकेन्द्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं मध्य विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण भी जल्द प्रारम्भ होगा। उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि इस पंचायत के सभी आहर और पईन का भी जीर्णोद्धार कराया जाएगा, जिससे किसानों को सिंचाई की सुविधा मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी कामना है कि समाज में सद्भाव एवं भाईचारे का वातावरण कायम रहे। बिहार लगातार विकास कर रहा है। 

अगले 5 वर्षों में और ज्यादा काम होगा जिससे बिहार काफी आगे बढ़ेगा। केन्द्र का भी पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंधता एवं दृष्टिहानि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कपिल पासवान एवं सुंदरी देवी को चश्मा प्रदान किया।कार्यक्रम में सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, विधायक श्याम रजक, विधायक अरुण मांझी, ग्राम पंचायत अकौना की मुखिया मुन्नी देवी सहित सभी पंचायत के प्रतिनिधि, अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। 

 

Tags: Nitish Kumar , Patna , Bihar , Janata Dal United , Chief Minister of Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD