Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें गर्मियों में टैनिंग से बचने को सिर्फ सनस्क्रीन काफी नहीं, त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपीएसडीएमए भवन का किया लोकार्पण मध्य प्रदेश कैबिनेट ने 9 बड़े विधेयकों को दी मंजूरी पुंछ-राजौरी में बाढ़ का कहर, 10 की मौत एससीओ संस्कृति मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए गजेंद्र सिंह शेखावत मध्य प्रदेश कैबिनेट ने यूसीसी विधेयक को दी मंजूरी सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने डॉ. हुसैन अली म्विनी से की मुलाकात मां बनने के बाद कैटरीना कैफ का पहला बर्थडे, शेयर कीं खास तस्वीरें विशाखापत्तनम के पास ट्रक से टकराई कार, चार लोगों की मौत 'झनक झनक पायल बाजे' से दुनिया में गूंजा पं. समता प्रसाद के तबले का जादू 20 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और कार्तिकेय की पूजा करना अत्यंत शुभ, दोपहर 12:06 से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त हंगामा करने से राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, संसद सुचारू चलाने में करें सहयोग : किरेन रिजिजू पीवी सिंधु ने ऐतिहासिक जापान ओपन सुपर 750 खिताब जीता गंगा आरती में भावविभोर हुईं रेखा गुप्ता, दशाश्वमेध घाट पर किया पूजन भारत में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को यहां की संस्कृति और परंपरा का सम्मान करना होगा : सीएम योगी आदित्यनाथ सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करने को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा रामनगर-देहरादून के बीच पहली सीधी एक्सप्रेस ट्रेन को अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी बिहार में हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा शुरू सरकार अब उद्यमों को नियंत्रित नहीं, बल्कि बढ़ावा देने वाली बन गई है : निर्मला सीतारमण डॉ. मनसुख मांडविया और हिमंता बिस्वा सरमा ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैस्कॉट पीको और एंथम लॉन्च किया अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में स्मार्ट बॉर्डर सिक्योरिटी की समीक्षा की

 

बिहार में हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा शुरू

सीएम सम्राट चौधरी ने 'पटना जॉय राइड' का किया शुभारंभ

Samrat Choudhary, BJP Bihar, Chief Minister of Bihar, Patna, Bihar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 18 Jul 2026

Last updated on: Jul 19, 2026, 14:27 IST

बिहार में पर्यटन को नई दिशा देने की पहल करते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने शनिवार को 'मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026' के तहत 'पटना जॉय राइड' का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर जॉय राइड पर जाने वाले पर्यटकों को टिकट प्रदान कर योजना की औपचारिक शुरुआत की। साथ ही उन्होंने पटना हवाई अड्डा परिसर स्थित बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन भी किया।

कार्यक्रम के दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने कमर्शियल पायलट लाइसेंस (सीपीएल) प्राप्त चार अभ्यर्थियों- कैप्टन कुमार धैर्य, कैप्टन जीनियस विवेक, कैप्टन कर्ण कुमार भारती और कैप्टन सोनल मान सिंह को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार चाहती है कि राज्य के युवा विमानन जैसे आधुनिक और संभावनाओं से भरपूर क्षेत्र में आगे बढ़ें तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना के माध्यम से पर्यटकों को बिहार के ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक स्थलों का हवाई दृश्य देखने का अनूठा अवसर मिलेगा। इससे राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, निवेश आकर्षित होगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नागरिक उड्डयन और पर्यटन क्षेत्र की आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का नया हैंगर और हेली-टूरिज्म जैसी पहलें राज्य को विमानन और पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इन योजनाओं से देश-विदेश के अधिक से अधिक पर्यटक बिहार की ओर आकर्षित होंगे।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, सिविल विमानन विभाग के सचिव निलेश रामचंद्र देवड़े, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र राणा, पर्यटन विभाग के निदेशक उदयन मिश्रा, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नंद किशोर, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और हेलीकॉप्टर जॉय राइड में शामिल पर्यटक मौजूद रहे।

 

Tags: Samrat Choudhary , BJP Bihar , Chief Minister of Bihar , Patna , Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD