Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

रवि किशन ने 'टीवी एक्टर्स को नजरअंदाज' करने वाली धारणा को नकारा, दिया स्मृति ईरानी का उदाहरण

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, Bhabhiji Ghar Par Hain, Ravi Kishan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 Jan 2026

Last updated on: Jan 19, 2026, 17:30 IST

लोकप्रिय टीवी शो 'भाभीजी घर पर हैं' लंबे समय से दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाए हुए है। इस शो के किरदार, डायलॉग्स और हल्की-फुल्की कॉमेडी हर वर्ग को पसंद आती रही है। अब इसी मशहूर टीवी शो को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही 'भाभीजी घर पर हैं' नाम से ही एक फिल्म रिलीज होने वाली है, जिसमें जाने-माने अभिनेता और सांसद रवि किशन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे।

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर रवि किशन ने न सिर्फ फिल्म को लेकर अपनी बात रखी, बल्कि टीवी कलाकारों को मिलने वाले सम्मान और उनके भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों पर भी खुलकर बात की। ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम के दौरान जब मीडिया ने रवि किशन से सवाल किया कि आज भी टीवी कलाकारों को उतना सम्मान और पहचान क्यों नहीं मिल पाता जितना बॉलीवुड या दूसरी इंडस्ट्री के कलाकारों को मिलता है, तो इस पर जवाब देते हुए रवि किशन ने स्मृति ईरानी का नाम उदाहरण के तौर पर लिया।

उन्होंने कहा, ''स्मृति ईरानी एक समय पर टीवी की बहुत बड़ी अभिनेत्री थीं और उन्होंने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' जैसे सुपरहिट शो में काम किया। बाद में उन्होंने राजनीति में कदम रखा और आज वह देश की बड़ी नेता हैं। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्मृति ईरानी को बड़ा अवसर दिया और वह आज केंद्रीय मंत्रिमंडल में एक अहम मंत्री हैं। 

इससे साफ है कि टीवी कलाकारों को भी अगर सही मौका मिले, तो वे ऊंचे पदों तक पहुंच सकते हैं।'' उन्होंने आगे कहा, ''केवल स्मृति ईरानी ही नहीं, बल्कि कई ऐसे टीवी कलाकार हैं जिन्होंने आगे चलकर फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाया और यहां तक कि राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते। कुछ टीवी कलाकार सांसद बने, कुछ विधायक बने। टीवी इंडस्ट्री से आने वाले कलाकारों के लिए आगे बढ़ने के रास्ते कभी बंद नहीं हुए। 

मेहनत और सही समय पर सही अवसर मिलने से टीवी कलाकार भी हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकते हैं।'' रवि किशन ने कहा, ''टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले कई कलाकार ऐसे हैं, जो छोटे-छोटे रोल करते हैं और आर्थिक रूप से कमजोर स्थिति में रहते हैं। इन्हीं कलाकारों को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया गया है, संसद में एक प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया गया है, जिसका उद्देश्य ऐसे कलाकारों की मदद करना है।''

रवि किशन ने बताया कि इस बिल के जरिए सरकार से मांग की गई है कि उन कलाकारों के लिए पेंशन जैसी योजना लाई जाए, जो जिंदगी भर छोटे रोल करते रहे हैं और बुढ़ापे में उनके पास आय का कोई साधन नहीं होता। उन्होंने कहा, ''कई बार ऐसे कलाकारों के पास रहने के लिए घर तक नहीं होता, इसलिए उन्हें जमीन या मकान देने जैसी योजनाओं पर भी विचार किया जाना चाहिए।''

उन्होंने कहा कि फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार होते हैं, जिन्हें कभी-कभी सिर्फ एक डायलॉग बोलने का मौका मिलता है। काम खत्म होने के बाद उनके सामने रोजगार और पैसे की बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है। ऐसे कलाकारों के लिए उन्होंने संसद में आवाज उठाई है। रवि किशन के अनुसार, यह बिल संसद में पेश हो चुका है और आने वाले समय में इस पर चर्चा होगी। 

अगर यह बिल पास होता है, तो हजारों कलाकारों को इससे सीधा फायदा मिल सकता है। रवि किशन ने कहा, ''मनोरंजन जगत के ये कलाकार भी समाज का अहम हिस्सा हैं और दर्शकों के मनोरंजन के लिए अपनी जिंदगी लगा देते हैं। ऐसे में सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी बनती है कि उनके भविष्य को सुरक्षित किया जाए।''

फिल्म के बारे में रवि किशन ने कहा कि 'भाभीजी घर पर हैं' के जरिए जहां एक ओर दर्शकों को हंसी और मनोरंजन मिलने वाला है, वहीं रवि किशन की यह पहल टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों के लिए उम्मीद की नई किरण बन सकती है।''

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Bhabhiji Ghar Par Hain , Ravi Kishan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD