Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रवि किशन ने सम्राट चौधरी से की मुलाकात

कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Samrat Choudhary, BJP Bihar, Chief Minister of Bihar, Patna, Bihar, Ravi Kishan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 08 May 2026

Last updated on: May 09, 2026, 12:47 IST

यूपी के गोरखपुर से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन ने शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर उन्हें मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने उनके कार्यकाल के स्वर्णिम होने की कामना की और कहा कि वे मुख्यमंत्री के मुरीद हो गए।

भाजपा सांसद ने कहा कि बिहार को एक बेहतरीन मुख्यमंत्री मिला है, जो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन को आगे बढाते हुए विकास की नई गाथा लिखने को समर्पित हैं। रवि किशन ने कहा कि मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के साथ बिहार में फिल्म सिटी की स्थापना, भोजपुरी सिनेमा का विकास, कलाकारों को प्रोत्साहन और राज्य में फिल्म शूटिंग के लिए बेहतर माहौल तैयार करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने इस विषय को बेहद गंभीरता से लिया और बिहार में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के प्रति गहरी रुचि दिखाई। रवि किशन ने कहा कि बिहार में फिल्म सिटी बनने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय कलाकारों, संगीतकारों तथा तकनीशियनों को बड़ा मंच मिलेगा। उन्होंने बताया कि सरकार हिंदी फिल्मों और भोजपुरी सिनेमा की शूटिंग को प्रोत्साहित करने के लिए सब्सिडी योजना पर भी विचार कर रही है।

साथ ही भोजपुरी भाषा, साहित्य और इतिहास पर आधारित फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के बाद फिल्म उद्योग के लिए अनुकूल माहौल तैयार होगा। इसी दिशा में हाल ही में बिहार में जी अवॉर्ड जैसे बड़े कार्यक्रम की शुरुआत हुई है और आने वाले समय में कई बड़े अवॉर्ड शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम और फिल्मों की शूटिंग राज्य में आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी क्षेत्रीय कलाकारों और भोजपुरी भाषा को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने को लेकर काफी गंभीर और संवेदनशील हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल में बिहार में फिल्म और मनोरंजन उद्योग का एक नया दौर शुरू होगा।

 

Tags: Samrat Choudhary , BJP Bihar , Chief Minister of Bihar , Patna , Bihar , Ravi Kishan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD