Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

भोजपुरी सिनेमा को मिली नई 'कलेक्टर साहिबा', संजना पांडे की फिल्म का ट्रेलर आउट

Bhojpuri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Jan 2026

Last updated on: Jan 19, 2026, 15:07 IST

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री संजना पांडे जल्द ही फिल्म कलेक्टर साहिबा में नजर आएंगी। शनिवार को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में संजना पांडे एक मजबूत और दमदार महिला अधिकारी की भूमिका में नजर आ रही हैं। यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन ही नहीं देगी, बल्कि जीवन में संघर्ष, मेहनत और बदला लेने की भावना जैसी कई सीख भी देगी।

अभिनेत्री संजना पांडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्ट शेयर कर ट्रेलर की जानकारी दी। उन्होंने स्टोरीज सेक्शन पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, "फिल्म कलेक्टर साहिबा का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।" 5 मिनट 18 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत एक गाने से होती है, जिसमें संजना की शादी तय होती है। 

इसमें पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुट जाता है, लेकिन कहानी में मोड़ आता है जब दूल्हे पक्ष को पता चलता है कि संजना की एक टांग में समस्या है। इस बात से नाराज होकर दूल्हा शादी तोड़कर चला जाता है और अपमानित करता है। इस घटना से आहत होकर संजना खुद को संभालती है। वो मजबूत इरादे के साथ ठान लेती हैं कि अब पढ़ाई पर ध्यान देंगी और बड़ी अधिकारी बनेंगी। 

कड़ी मेहनत और लगन के बाद वे एक कलेक्टर बन जाती हैं। कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब वही लड़का (जिसने शादी तोड़ी थी) उसके सामने आता है। अब संजना अपनी पावर का इस्तेमाल करके उससे अपने घर में नौकर की तरह काम करवाती हैं और उससे बदला लेती हैं। इश्तियाक शेख बंटी द्वारा निर्देशित फिल्म में गौरझा, संजना पांडे, विनोद मिश्रा, अमित शुक्ला, प्रकाश जैस, साहिल सिद्दीकी, सुबोध सेठ, रिंकू भारती, स्वीटी सिंह, संतोष श्रीवास्तव, कंचन मिश्रा, निशा तिवारी, और प्रेरणा सुषमा जैसे मंझे हुए कलाकार शामिल हैं। 

वहीं, फिल्म का लेखन अरबिंद तिवारी ने किया है, जिन्होंने कहानी को बखूबी से पेश किया है। यह फिल्म सशक्त महिला की कहानी पर आधारित है, जो समाज में महिलाओं की हिम्मत और आत्मनिर्भरता को दिखाती है। ट्रेलर देखकर लगता है कि यह फिल्म एक्शन, ड्रामा, और इमोशनल मोमेंट्स से भरपूर होगी।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Collector Sahiba , Sanjana Pandey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD