Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'कलेक्टर साहिबा' में दिखेगा संजना पांडे का दमदार अभिनय, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

Bhojpuri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Jan 2026

Last updated on: Jan 18, 2026, 11:11 IST

भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री संजना पांडे जल्द ही फिल्म 'कलेक्टर साहिबा' में नजर आएंगी। शुक्रवार को अभिनेत्री ने बताया कि जल्द फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया। इसमें संजना पांडे के साथ फिल्म के अन्य कलाकार नजर आ रहे हैं। पोस्ट में संजना को कलेक्टर के किरदार में दिखाया गया है। वे एक मजबूत और प्रभावशाली महिला अधिकारी के रूप में नजर आ रही हैं।

उन्होंने पोस्टर शेयर कर लिखा, "कल ट्रेलर देखना न भूलें बी4यू भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर और अपना प्यार आशीर्वाद जरूर दें।"यह फिल्म भोजपुरी दर्शकों के लिए काफी खास होने वाली है। संजना पांडे भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग और डांस से बहुत पॉपुलर हैं। वे कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अब 'कलेक्टर साहिबा' में वे एक अलग और मजबूत किरदार निभा रही हैं। फिल्म में भावनाएं, ड्रामा और एक्शन का अच्छा मिश्रण होने की उम्मीद है।

अभिनेत्री हाल ही में फिल्म 'नईहर ससुराल' में नजर आई थीं। इस फिल्म ने रिलीज के बाद दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी।संजीव बोहरपी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजना पांडे मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ विनीत विशाल, साहिल खान, स्लेशा मिश्रा, विद्या सिंह, सुजान सिंह, सत्य प्रकाश, प्रेम दुबे, कंचन मिश्रा, निशा तिवारी, भूपेंद्र सिंह, प्रिया दीक्षित, स्वस्तिका, गौरांसी, सौर्य और आयन जैसे प्रतिभाशाली कलाकार नजर आएंगे।

फिल्म की कहानी को सत्येंद्र सिंह ने लिखा है, जबकि सिनेमैटोग्राफी का जिम्मा समीर सैयद ने संभाला है।इसी के साथ संजना जल्द ही अभिनेत्री रानी चटर्जी के साथ फिल्म 'यूपी वाली-बिहार वाली' में नजर आएंगी। मंजुल ठाकुर द्वारा निर्देशित फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं। इसमें रानी और संजना के अलावा प्रशांत सिंह, आलोक सिंह राजपूत, ललित उपाध्याय, विद्या सिंह, स्वेता वर्मा और गोपाल चौहान जैसे स्टार्स नजर आएंगे।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD