Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

साई दुर्गा तेज की 'सांबरला येतिगट्टू' का नया पोस्टर जारी, किसान के रूप में नंगे पांव चलते दिखे अभिनेता

Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 16 Jan 2026

Last updated on: Jan 17, 2026, 13:39 IST

निर्देशक रोहित के. पी. की एक्शन फिल्म 'सांबरला येतिगट्टू' (एसवाईजी) काफी चर्चा में है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्सुकता है, और अब निर्माताओं ने एक नया पोस्टर जारी कर इस उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। पोस्टर में मुख्य अभिनेता साई दुर्गा तेज को बिल्कुल नए और अनोखे अंदाज में दिखाया गया है। 

यह फिल्म एक पैन-इंडिया पीरियड एक्शन ड्रामा है, जिसका निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इसे के. निरंजन रेड्डी और चैतन्य रेड्डी प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह प्राइम शो एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही है। इसी बैनर ने पहले पैन-इंडिया ब्लॉकबस्टर 'हनुमान' का निर्माण किया था। फिल्म के निर्माताओं का उद्देश्य इसे एक बड़े दर्शक वर्ग के लिए तैयार करना और एक्शन के साथ-साथ गहरी भावनाओं और ग्रामीण संस्कृति को प्रस्तुत करना है।

पोस्टर में साई दुर्गा तेज को एक ऐसी ग्रामीण छवि में दिखाया गया है, जिसे दर्शकों ने पहले कभी स्क्रीन पर नहीं देखा था। वह ग्रे शर्ट और पारंपरिक पांचा कत्तु पहने नंगे पांव चलते हुए नजर आ रहेहैं।। पोस्टर में वह किसान के रूप में बैल को पकड़ते हुए आगे बढ़ रहे हैं।साई दुर्गा तेज ने अपने किरदार को दमदार बनाने के लिए बॉडी लैंग्वेज पर कड़ी मेहनत की है। वह फिल्म में चुनौतीपूर्ण एक्शन सीन करते नजर आएंगे। इन सीन्स में उनकी ताकत और मेहनत साफ दिखाई देती है, जिससे फिल्म के दर्शकों में एक्शन के प्रति और भी उत्सुकता पैदा होती है।

साई दुर्गा तेज के अलावा, फिल्म में ऐश्वर्या लक्ष्मी, जगपति बाबू, साई कुमार, श्रीकांत और अनन्या नागला जैसे प्रतिभाशाली कलाकार नजर आएंगे।बी अजनीश लोकनाथ ने फिल्म के लिए म्यूजिक तैयार किया है। 'सांबर ला येति गट्टू' भावनाओं और बड़े पैमाने के एक्शन का एक मजबूत मिश्रण वाली फिल्म होगी। इसमें जमीनी ग्रामीण जीवन और अंदरूनी संघर्ष को बारीकी के साथ दिखाया जाएगा।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD