Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अमित शाह ने आज जयपुर में राजस्थान पुलिस के नवनियुक्त सिपाहियों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राजस्थान देश का अग्रणी इनवेस्टमेंट डेस्टिनेशन बना है

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Cooperation, Bhajan Lal Sharma, BhajanLal Sharma, Chief Minister Of Rajasthan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 10 Jan 2026

Last updated on: Jan 12, 2026, 11:50 IST

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज जयपुर में राजस्थान पुलिस के नवनियुक्त सिपाहियों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि आज का दिन राजस्थान पुलिस और राज्य की कानून-व्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज 8 हजार से अधिक युवा राजस्थान पुलिस में शामिल हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि ये युवा पुलिसकर्मी जनता की सुरक्षा तथा सुरक्षित राजस्थान के संकल्प को चरितार्थ करने के लिए अपना शेष जीवन इसी कार्य में समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि एक ओर हमारे हजारों जवानों को वर्दी मिली है, तो दूसरी ओर इन युवा पुलिसकर्मियों के परिजनों और परिवारों में एक नई उम्मीद जागृत हुई है। श्री अमित शाह ने कहा कि आज मल्टीपर्पज इंडोर हॉल का वर्चुअल उद्घाटन हुआ और राजस्थान के सर्वश्रेष्ठ थाने के रूप में चूरू जिले के रत्ननगर पुलिस स्टेशन को सम्मानित किया गया। 

उन्होंने कहा कि आज जिन 8 हजार से अधिक कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं, उनमें 2500 से ज्यादा महिला कांस्टेबल शामिल हैं। श्री शाह ने कहा कि इन 8 हजार से अधिक युवाओं को बिना किसी खर्चे और सिफारिश के, केवल अपने दम-खम और योग्यता के आधार पर नौकरी देने का काम राजस्थान सरकार ने किया है। इसमें पारदर्शिता, भ्रष्टाचार का उन्मूलन और योग्यता का सम्मान है। 

उन्होंने कहा कि कोई भी राज्य तभी आगे बढ़ सकता है, जब वह मेरिट वाले युवाओं को अवसर प्रदान किया जाए, भर्ती पूरी तरह पारदर्शी तरीके से हो और उसमें कोई भ्रष्टाचार न हो। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल जी ने विपक्ष की सरकार के समय चल रहे पेपर लीक के सिलसिले को समाप्त करके राजस्थान को इससे निजात दिलाने का काम किया। 

यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से, तकनीक के आधार पर और निष्पक्ष रूप से पूरी की गई है। 2025 से चल रही प्रक्रिया के तहत आज नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग समाप्त करने के बाद सभी युवा पुलिसकर्मी मार्च 1949 में गठित राजस्थान पुलिस का हिस्सा बनेंगे, जिस पर उन्हें गर्व होना चाहिए। श्री अमित शाह ने कहा कि राजस्थान पुलिस देश की सबसे अग्रणी और सक्षम पुलिस बलों में शामिल है। 

उन्होंने कहा कि राजस्थान एक कठिन भौगोलिक स्थिति वाला राज्य है। एक तरफ़ पाकिस्तान से सटी 1070 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा, चंबल के दुर्गम बीहड़, थार का विशाल मरुस्थल है तो दूसरी ओर विश्वप्रसिद्ध पर्यटन स्थल, ऐतिहासिक दुर्ग और महल, रणथंभौर, सरिस्का, केवलादेव जैसे प्राकृतिक अभयारण्य हैं। इन सबमें पुलिस की चुनौतियाँ अनेक गुना बढ़ जाती हैं। 

उन्होंने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों से आग्रह किया कि वे अपने प्रशिक्षण के दौरान पूरा ध्यान केंद्रित करें, क्योंकि जब वे प्रशिक्षित होकर पुलिस का हिस्सा बनेंगे, तभी वे सुरक्षित राजस्थान का स्वप्न साकार कर सकेंगे। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि श्री भजन लाल जी की सरकार बनने के बाद राजस्थान में कुल अपराधों में लगभग 14 प्रतिशत और गंभीर प्रकार के अपराधों में 19 प्रतिशत की कमी आई है। 

राज्य सरकार ने हत्या में 25 प्रतिशत, हत्या के प्रयास में 19 प्रतिशत, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार में 10 प्रतिशत, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के खिलाफ अत्याचारों में 28 प्रतिशत, डकैती में 47 प्रतिशत और लूट में 51 प्रतिशत की कमी लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जब कोई कमिटमेंट वाली सरकार आती है, कोई ऐसी पार्टी आती है जिसका उद्देश्य कानून-व्यवस्था संभालना होता है और पारदर्शी तरीके से शासन चलाना होता है, तो क्या फर्क पड़ सकता है, यह सुधार इसका जीवंत उदाहरण है।

श्री अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल जी के नेतृत्व में राजस्थान पुलिस ने कई नई शुरुआतें भी की हैं। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन किया है। पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए बहुत से कदम उठाए हैं। अभय कमांड सेंटर को CCTNS, ERSS-112और ICJS से इंटीग्रेट किया गया है। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की शुरुआत हुई है और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स को भी स्ट्रक्चर करने का कार्य शुरू हुआ है। 

आज साइबर अपराध रोकने के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) की तर्ज पर राजस्थान में साइबर हेल्पलाइन की भी शुरुआत की गई है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि राजस्थान पुलिस के नवनियुक्त जवान ऐसे समय में अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत करने जा रहे हैं जब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने 150 साल पहले बने अंग्रेजों के कानूनों को समाप्त कर भारतीय न्याय संहिता को लागू किया है। 

उन्होंने कहा कि भारतीय न्याय संहिता लागू होने के बाद राजस्थान पुलिस जॉइन करने वाला पुलिसकर्मियों का यह पहला बैच होगा। गृह मंत्री ने कहा कि यह न्याय संहिताएँ हमारे संविधान द्वारा नागरिकों को दिए गए शरीर, संपत्ति और सम्मान की रक्षा की गारंटी के लिए बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि पहले जो अंग्रेजों द्वारा बनाए गए तीन कानून थे, उनका उद्देश्य अंग्रेज सरकार की रक्षा करना और अंग्रेजों का खजाना भरना था। 

गृह मंत्री ने कहा कि तीन नए आपराधिक कानूनों में तकनीक को अहम स्थान दिया गया है। आपराधिक न्याय प्रणाली के सभी पाँच स्तंभ पुलिस, प्रॉसिक्यूशन, जेल, FSL और कोर्ट को ऑनलाइन जोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि ढेर सारे परिवर्तन ऐसे किए गए हैं जिनसे नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा होगी। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कानून और व्यवस्था अच्छी होने पर ही किसी राज्य का विकास हो सकता है। 

उन्होंने कहा कि राजस्थान में अपराधों में आई कमी और दोषसिद्ध दर में बढ़ोतरी बताती है कि जब सुशासन के लिए संकल्पित सरकार आती है तो सकारात्मक परिणाम जरूर मिलते हैं। उन्होंने कहा कि श्री भजन लाल जी की सरकार ने पेपर लीक बंद किया, कानून-व्यवस्था को मजबूत किया और मोदी जी के नेतृत्व में राजस्थान को निवेश के लिए पूरे देश में अग्रणी स्थान बनाने का भी काम किया। आज पूरे देश से निवेशक राजस्थान आने के लिए स्पर्धा में हैं। इससे पता चलता है कि राजस्थान का भविष्य बहुत उज्ज्वल है।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Cooperation , Bhajan Lal Sharma , BhajanLal Sharma , Chief Minister Of Rajasthan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD