Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पॉडकास्ट, मर्डर और खौफनाक सच : शोभिता धुलिपाला की 'चिकातिलो' मचाएगी प्राइम वीडियो पर तहलका

OTT, Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, Chikatilo, Sobhita Dhulipala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Jan 2026

Last updated on: Jan 09, 2026, 12:18 IST

प्राइम वीडियो लगातार ऐसी कंटेंट लेकर आ रहा है, जो सिर्फ मनोरंजन ही नहीं करतीं, बल्कि दर्शकों को सोचने पर भी मजबूर करती हैं। इसी कड़ी में प्लेटफॉर्म अपनी नई तेलुगु फिल्म 'चिकातिलो' लेकर आ रहा है, जो अंधेरे में छिपे सच, हिम्मत और इंसाफ की कहानी कहती है। यह फिल्म न सिर्फ एक सस्पेंस थ्रिलर है, बल्कि समाज के उन पहलुओं को भी सामने लाती है, जिन्हें अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है। 

प्राइम वीडियो ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि तेलुगु ओरिजिनल फिल्म 'चिकातिलो' का वर्ल्डवाइड प्रीमियर 23 जनवरी को होगा। यह फिल्म हैदराबाद शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां बाहरी चमक-दमक के पीछे कई काले राज छिपे हैं। कहानी एक ट्रू क्राइम पॉडकास्टर संध्या के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला निभा रही हैं।

संध्या का काम सच्ची घटनाओं पर आधारित कहानियों को लोगों तक पहुंचाना है, लेकिन उसकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब उसके इंटर्न की रहस्यमयी मौत हो जाती है। इसी घटना के बाद वह सच की तलाश में निकल पड़ती है। इस दौरान शहर के सबसे डरावने और क्रूर अपराधों से पर्दा उठने लगता है। फिल्म का निर्देशन शरण कोपिशेट्टी ने किया है और इसे दिग्गज प्रोडक्शन हाउस सुरेश प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले डी. सुरेश बाबू ने प्रोड्यूस किया है।

कहानी को चंद्र पेम्माराजू और शरण कोपिशेट्टी ने मिलकर लिखा है। फिल्म में शोभिता धुलिपाला के साथ विश्वदेव राचकोंडा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा, चैतन्य विश्वलक्ष्मी, ईशा चावला, झांसी, आमानी और वडलामणि श्रीनिवास जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर भारत के साथ-साथ 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में एक साथ स्ट्रीम की जाएगी।

'चिकातिलो' की कहानी दिखाती है कि कैसे एक आम इंसान, जो सिर्फ सच सामने लाना चाहता है, धीरे-धीरे एक बड़े और खतरनाक जाल में फंस जाता है। संध्या जब अपने इंटर्न की मौत की जांच शुरू करती है, तो उसे एहसास होता है कि यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि कई अपराधों की एक लंबी कड़ी है। फिल्म में पॉडकास्ट जैसे आधुनिक माध्यम को कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है, जो इसे आज के दौर से जोड़ता है और युवाओं से खासतौर पर कनेक्ट करता है।

प्राइम वीडियो इंडिया में फिल्म के डायरेक्टर और हेड निखिल मधोक ने फिल्म को लेकर कहा, ''प्राइम वीडियो का मकसद ऐसी साउथ इंडियन कहानियां लाना है, जो अपनी जड़ों से जुड़ी हों और नए अंदाज में कही गई हों। भले ही सस्पेंस और थ्रिलर जॉनर पहले भी काफी इस्तेमाल हो चुका है, लेकिन 'चिकातिलो' जैसी फिल्में भावनात्मक गहराई और अनोखी शैली के कारण अलग हैं।''

फिल्म के निर्माता डी. सुरेश बाबू ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, '''चिकातिलो' मेरे लिए एक खास प्रोजेक्ट है। यह फिल्म मुश्किलों से लड़ने और सच बोलने की हिम्मत की कहानी है, जो आज के समाज में बेहद जरूरी है। फिल्म की रहस्यमयी कहानी और दमदार अभिनय दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगी।''

 

Tags: OTT , Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Chikatilo , Sobhita Dhulipala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD