Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

अभिनेता यश ने जेब में 300 रुपए लेकर छोड़ा घर, सपनों के पीछे भागते हुए बन गए सुपरस्टार

Yash, Sandalwood, Entertainment, Actor, Cinema, Movie
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Jan 2026

Last updated on: Jan 07, 2026, 17:30 IST

साउथ फिल्म इंडस्ट्री का नाम आते ही कई सितारों के चेहरे याद आने लगते हैं। इन्हीं सितारों में से एक हैं अभिनेता यश। वह अपनी मेहनत और जज्बे के चलते लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उनकी कहानी आसान नहीं रही। बचपन से ही उन्हें फिल्मों और अभिनय से गहरा लगाव था, और इस जुनून के चलते वह ऐसा कदम उठाने के लिए भी तैयार हो गए, जो बिल्कुल भी आसान नहीं था। 

वह अपने सपनों के लिए घर से भाग गए थे। यश का जन्म 8 जनवरी 1986 को कर्नाटक के हासन जिले के छोटे से गांव भुवनहल्ली में हुआ। उनका असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। उनके पिता बीएमटीसी में बस चालक थे और माता गृहिणी थीं। घर का माहौल बहुत साधारण था, और यश के माता-पिता चाहते थे कि उनका बेटा पढ़-लिखकर सरकारी नौकरी करे। 

लेकिन यश का दिल बचपन से ही अभिनय में लगता था। वह स्कूल के नाटकों और डांस प्रतियोगिताओं में भाग लेते और जब ऑडियंस तालियां बजाती, तो उन्हें लगता जैसे वह हीरो बन गए हों। यश की कहानी में सबसे दिलचस्प मोड़ तब आया, जब उन्होंने अपने परिवार को छोड़कर सिर्फ 300 रुपए लेकर बेंगलुरु जाने का फैसला किया। 

वह जानते थे कि अगर लौट आए, तो घर वाले उन्हें फिल्मों में आने से रोक देंगे। बेंगलुरु पहुंचकर यश ने थिएटर के बैकस्टेज काम से अपने करियर की शुरुआत की। उन्हें शुरू में मेन रोल नहीं मिले, लेकिन उन्होंने रिप्लेसमेंट रोल्स और छोटे काम भी पूरी मेहनत से किए। यही छोटी-छोटी मेहनत उनके बड़े सपनों की नींव बनी।

यश ने 2008 में अपनी पहली फिल्म 'मोगिना मनासु' से कन्नड़ सिनेमा में कदम रखा। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जैसे 'राजधानी', 'गजकेसरी', और 'मास्टरपीस'। धीरे-धीरे वह लोकप्रिय होते गए, लेकिन उनकी किस्मत की असली चमक तब शुरू हुई जब 2018 में 'केजीएफ चैप्टर 1' रिलीज हुई।

इस फिल्म में उन्होंने रॉकी का किरदार निभाया, जो दर्शकों के दिलों में बस गया। इस फिल्म ने उनके करियर की दिशा बदल दी। यश का निजी जीवन भी उनके फैंस के लिए खास है। लंबे समय तक अपनी को-स्टार राधिका पंडित को डेट करने के बाद उन्होंने 2016 में शादी कर ली। इस जोड़ी ने समाज सेवा के लिए यशो मार्ग फाउंडेशन भी शुरू किया, जो कर्नाटक के ग्रामीण इलाकों में पानी और शिक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराता है। 

शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए, जिनके नाम आयरा और यथर्व हैं। केजीएफ के बाद यश ने अपनी लोकप्रियता और मेहनत दोनों को नए मुकाम पर पहुंचाया। 'केजीएफ चैप्टर 2' ने न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि 1,100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर कन्नड़ सिनेमा के इतिहास में भी नया रिकॉर्ड बनाया।

 

Tags: Yash , Sandalwood , Entertainment , Actor , Cinema , Movie

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD