Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पवन सिंह : नीलम सिंह की मौत से लेकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी तक, नाम रहे कई विवाद

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, Pawan Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Jan 2026

Last updated on: Jan 06, 2026, 16:24 IST

भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह का नाम केवल उनके सुपरहिट गानों और फिल्मों के लिए ही नहीं जाना जाता, बल्कि उनके साथ जुड़े विवाद भी समय-समय पर सुर्खियों में बने रहते हैं। उनका करियर दो दशक पुराना है और इस दौरान उनकी जिंदगी में कई ऐसे पल भी आए, जब वह विवादों से घिर गए, जिन्होंने उनकी पेशेवर और निजी जिंदगी को भी प्रभावित किया। 

5 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रहे पवन सिंह के पारिवारिक विवाद हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। पवन सिंह की पहली शादी नीलम सिंह से हुई थी, लेकिन यह शादी काफी लंबे समय तक नहीं चल सकी। शादी के कुछ ही महीनों बाद 8 मार्च 2015 को नीलम सिंह ने आत्महत्या कर ली। इस दुखद घटना ने पवन सिंह को सीधे सवालों के घेरे में ला दिया। 

हर कोई उनसे घटना के पीछे का कारण पूछ रहा था। इसके बाद पवन सिंह ने 2018 में ज्योति सिंह से दूसरी शादी की। यह रिश्ता भी विवादों से भरा रहा। 2022 में पवन सिंह ने आरा कोर्ट में तलाक की अर्जी दी और ज्योति सिंह ने उन पर मानसिक प्रताड़ना, गर्भपात का दबाव बनाने और कई गंभीर आरोप लगाए। इसके साथ ही उन्होंने पवन सिंह के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई और सार्वजनिक मंचों पर अपने दर्द को साझा किया।

पवन सिंह का नाम सह कलाकारों के साथ विवादों में भी जुड़ा रहा है। सबसे चर्चित मामला उनकी को-स्टार अक्षरा सिंह के साथ रहा। दोनों की जोड़ी पहले भोजपुरी फिल्मों की सबसे सफल जोड़ियों में गिनी जाती थी। लेकिन ज्योति सिंह से शादी के बाद, अक्षरा सिंह के साथ उनका रिश्ता तनावपूर्ण हो गया। अक्षरा ने पवन सिंह पर धमकी देने, मारपीट करने और इंडस्ट्री से बाहर करने के प्रयास करने जैसे गंभीर आरोप लगाए। 

यह विवाद लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहा। पवन सिंह का विवाद केवल फिल्म और निजी जीवन तक ही सीमित नहीं रहा। उनका नाम राजनीति से जुड़े विवादों में भी आया। साल 2024 में भाजपा ने उन्हें पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का टिकट दिया था। हालांकि, उनके कुछ गानों और टिप्पणियों को लेकर आलोचना बढ़ी और पवन सिंह को केवल 24 घंटे के भीतर यह घोषणा करनी पड़ी कि वह चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। 

इसके बाद उनका टिकट वापस ले लिया गया। भोजपुरी सिनेमा के एक और बड़े सितारे खेसारी लाल यादव के साथ भी पवन सिंह का लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों कलाकार कई बार एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते रहे हैं। हाल ही में बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दोनों ने सोशल मीडिया और मंचों पर एक-दूसरे पर निशाना साधा।

पवन सिंह पर धोखाधड़ी का केस भी दर्ज हुआ। उन्हें और उनके साथियों पर आरोप लगा कि उन्होंने एक फिल्म बनाने के नाम पर वाराणसी के एक व्यवसायी से 1.25 करोड़ रुपये की ठगी की। इस मामले में कोर्ट ने पवन सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला भी सामने आया। 

यह धमकी 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करने को लेकर मिली। उनके मैनेजर ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई। इन सभी विवादों के बावजूद पवन सिंह की फैन फॉलोइंग कम नहीं है। उनके गाने, फिल्मों और स्टेज पर प्रदर्शन ने उन्हें भोजपुरी सिनेमा का पावर स्टार बना दिया है।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Pawan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD