Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने भारतीय वायुसेना के दक्षिण पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाला

Military, Indian Air Force, IAF, Air Marshal Tejinder Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Jan 2026

Last updated on: Jan 02, 2026, 14:06 IST

एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने 01 जनवरी 2026 को भारतीय वायुसेना के दक्षिण पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (एओसी-इन-सी) का पदभार संभाला। अपने नए पद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने युद्ध स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के पूर्व छात्र एयर मार्शल तेजिंदर सिंह को 13 जून 1987 को भारतीय वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन मिला। 

वे श्रेणी ‘ए’ के योग्य फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर हैं और उनके पास 4500 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव है। वे डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज और नेशनल डिफेंस कॉलेज के भी पूर्व छात्र हैं। उन्होंने एक फाइटर स्क्वाड्रन, एक रडार स्टेशन, एक प्रमुख फाइटर बेस की कमान संभाली है तथा जम्मू-कश्मीर के एयर ऑफिसर कमांडिंग भी रहे हैं। 

उनके विविध स्टाफ पदों में कमांड मुख्यालय में ऑपरेशनल स्टाफ, एयर मुख्यालय में एयर कमोडोर (पर्सनल ऑफिसर्स-I), मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ (एचक्यू आईडीएस) में डिप्टी असिस्टेंट चीफ (फाइनेंशियल प्लानिंग), एयर कमोडोर (एयरोस्पेस सेफ्टी), असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ ऑप्स (ऑफेंसिव), असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ ऑप्स (स्ट्रैटेजी), सीनियर एयर स्टाफ ऑफिसर, ईस्टर्न एयर कमांड तथा डिप्टी चीफ ऑफ द एयर स्टाफ शामिल हैं। 

वर्तमान नियुक्ति से पहले वे एओसी-इन-सी, ट्रेनिंग कमांड, भारतीय वायुसेना के पद पर कार्यरत थे। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान में उन्हें 2007 में वायु सेना मेडल तथा 2022 में माननीय राष्ट्रपति द्वारा अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया था।

 

Tags: Military , Indian Air Force , IAF , Air Marshal Tejinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD