Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नीलम गिरी के प्यार में खेसारी लाल यादव, 'बुलबुल' में दिखी जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, Khesari Lal Yadav, Neelam Giri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 02 Jan 2026

Last updated on: Jan 02, 2026, 13:47 IST

भोजपुरी के जाने माने सिंगर खेसारी लाल यादव ने फैंस को 2 जनवरी की सुबह तोहफा दे दिया है, क्योंकि उनका बहुप्रतीक्षित गाना 'बुलबुल' रिलीज हो चुका है। सोशल मीडिया का तापमान बढ़ाने के लिए खेसारी लाल यादव के साथ गाने में नीलम गिरी बुलबुल बन खेसारी का दिल चुरा रही हैं। 

तो चलिए जानते हैं कि खेसारी के नए गाने में क्या खास है। खेसारी लाल यादव ने साल 2026 का पहला गाना 'बुलबुल' रिलीज कर दिया है। लव रोमांटिक सॉन्ग में खेसारी नीलम गिरी के प्यार में दीवाने दिख रहे हैं और उन्हें अपनी बुलबुल बता रहे हैं। 

खेसारी का कहना है कि उनकी बुलबुल को घास चुभ सकती है क्योंकि वे इतनी ज्यादा कोमल हैं। गाने में नीलम गिरी की अदाएं भी जबरदस्त हैं और दोनों की केमिस्ट्री खूब जंच रही है। गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है, जबकि गाने के लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं और संगीत आर्य शर्मा का है।

सिंगर ने साल की शुरुआत ही रोमांटिक गाने से की है और उनके फैंस भी रोमांटिक गाना सुनकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने खेसारी की तारीफ कर लिखा, "साल का पहला गाना हो तो ऐसा, बवाल पे बवाल सॉन्ग आ रहा है।" एक दूसरे यूजर ने लिखा, "क्या बवाल सॉन्ग दिया है, बाबा रे। 

जनता पागल हो रही है। ये गाना सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाला है।" इससे पहले 'बुलबुल' सॉन्ग का टीजर और पोस्टर भी रिलीज हुआ था, जिसके बाद से ही फैंस गाने के रिलीज का इंतजार कर रहे थे। अब गाना रिलीज होते ही फैंस सोशल मीडिया पर गाने को अच्छा रिस्पांस दे रहे हैं। खबर लिखे जाने तक गाने पर 20 हजार व्यूज 1 घंटे होने से पहले आ चुके हैं। 

खेसारी ने बीते साल भी कई सॉन्ग रिलीज किए, जिन्हें खूब पसंद किया गया था। उनका हालिया रिलीज सॉन्ग 'वो हिलाएगी कमर न्यू ईयर में' भी साल के आखिरी दिन रिलीज किया गया था, जिसमें उनके साथ रिया शारदाना थी। ये पार्टी सॉन्ग था, जिसका म्यूजिक कैची होने के साथ लिरिक्स भी हटकर थे।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Khesari Lal Yadav , Neelam Giri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD