Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

छोटा कद, बड़ा करिश्मा : ‘मिनी-मी’ वर्न ट्रॉयर, काबिलियत के बूते बने इंटरनेशनल स्टार

Hollywood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Dec 2025

Last updated on: Jan 01, 2026, 12:09 IST

हॉलीवुड की चमक-दमक भरी दुनिया में जहां लंबा कद, आकर्षक व्यक्तित्व और परफेक्ट लुक को सफलता की कुंजी माना जाता है, वहीं वर्न ट्रॉयर ने इन सभी धारणाओं को चुनौती दी। महज 2 फीट 8 इंच के कद के बावजूद वर्न ट्रॉयर ने अपनी अदाकारी से दुनियाभर के दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। 1 जनवरी 1969 को अमेरिका के मिशिगन राज्य में जन्मे वर्न ट्रॉयर की जिंदगी संघर्ष, आत्मविश्वास और असाधारण साहस की मिसाल रही।

वर्न ट्रॉयर एक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी 'कार्टिलेज-हेयर हाइपोप्लेसिया' से पीड़ित थे, जिसके कारण उनका शारीरिक विकास सामान्य नहीं हो पाया। बचपन से ही उन्हें अलग नजरों से देखा गया, लेकिन उन्होंने कभी इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। पढ़ाई के दौरान ही उन्हें यह अहसास हो गया था कि वे आम रास्तों पर चलकर असाधारण मुकाम हासिल नहीं कर पाएंगे, इसलिए उन्होंने मनोरंजन की दुनिया को अपना रास्ता चुना।

उनका करियर शुरुआत में आसान नहीं रहा। शुरुआती दिनों में वे फिल्मों में स्टंट डबल या छोटे-मोटे किरदार निभाते थे। 1990 के दशक में उन्होंने 'बेबीज डे आउट' जैसी फिल्मों में पर्दे के पीछे काम किया। लेकिन असली पहचान उन्हें 1999 में आई फिल्म 'ऑस्टिन पावर्स: द स्पाई हू शैग्ड मी' से मिली। इस फिल्म में उन्होंने खलनायक डॉ. ईविल के छोटे कद के हमशक्ल 'मिनी-मी' का किरदार निभाया। 

यह भूमिका इतनी लोकप्रिय हुई कि वर्न ट्रॉयर रातोंरात अंतरराष्ट्रीय स्टार बन गए। 'मिनी-मी' का किरदार केवल हास्य तक सीमित नहीं था। वर्न ट्रॉयर ने अपनी बॉडी लैंग्वेज, एक्सप्रेशन और टाइमिंग से इस किरदार को यादगार बना दिया। इसके बाद वे 'ऑस्टिन पावर्स इन गोल्डमेंबर' समेत कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर आए। 

उन्होंने 'हैरी पॉटर एंड द सॉर्सर्स स्टोन' में भी ग्रिफूक की भूमिका के लिए बॉडी डबल के रूप में काम किया।फिल्मों के अलावा वर्न ट्रॉयर पॉप कल्चर का भी बड़ा चेहरा बन गए। वे रियलिटी टीवी शो, म्यूजिक वीडियो और विज्ञापनों में दिखाई दिए। सोशल मीडिया के शुरुआती दौर में वे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले हॉलीवुड सेलेब्रिटीज में शामिल थे। 

उनकी बेबाक शैली और आत्म-व्यंग्य से भरी छवि ने उन्हें युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय बनाया।हालांकि, शोहरत के साथ उनकी निजी जिंदगी में मुश्किलें भी आईं। वे लंबे समय तक अवसाद और शराब की लत से जूझते रहे। 21 अप्रैल 2018 को 49 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया।

 

Tags: Hollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD