Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

विनीत वर्मा के हस्तक्षेप से फेज़ 3बी2, मोहाली की मार्केट में अवैध रेहड़ी–फड़ियों के खिलाफ दुकानदारों का धरना समाप्त

Vineet Verma, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर , 25 Dec 2025

Last updated on: Dec 26, 2025, 15:10 IST

पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के सदस्य श्री विनीत वर्मा ने आज फेज़ 3बी2, मोहाली की मार्केट में पार्किंग एरिया में अवैध रूप से लग रही रेहड़ी–फड़ियों के खिलाफ दुकानदारों द्वारा दिए जा रहे धरने के स्थल पर पहुंचकर दुकानदारों से बातचीत की और स्थिति को शांत किया। इस अवसर पर उन्होंने सहायक आयुक्त, नगर निगम मोहाली श्री मनप्रीत सिंह को मौके पर बुलाया, जिनकी मौजूदगी में मामले का तुरंत समाधान करवाया गया। 

समस्या के निपटारे के बाद धरना समाप्त करवा दिया गया और मार्केट को दोबारा खुलवाया गया। श्री विनीत वर्मा ने नगर निगम के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पार्किंग एरिया में लग रही अवैध रेहड़ी–फड़ियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए, ताकि मार्केट की सुचारू व्यवस्था और व्यापार पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े।

इस अवसर पर मार्केट कमेटी मोहाली के चेयरमैन श्री गोविंदर मित्तल, मार्केट के प्रधान श्री अकविंदर सिंह गोसल तथा पंजाब गौ सेवा कमीशन के सदस्य श्री अमित जैन भी उपस्थित रहे। श्री विनीत वर्मा ने कहा कि पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और व्यापारियों से जुड़े मुद्दों का समाधान आपसी सहमति तथा कानूनी प्रक्रिया के अनुसार करवाना कमीशन की मूल जिम्मेदारी है।

 

Tags: Vineet Verma , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD