Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

सिंहावलोकन 2025: वे नए चेहरे जिन्होंने सत्ता के गलियारों में मचाई हलचल

Maithili Thakur, BJP, Bharatiya Janata Party, BJP Bihar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Dec 2025

Last updated on: Dec 25, 2025, 17:57 IST

साल 2025 खत्म होने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। देश की राजनीति के लिए ये साल कई मायनों में खास रहा, जिसमें उपराष्ट्रपति, राज्यसभा सहित कई राज्य विधानसभाओं और कई उपचुनावों के चुनाव हुए। इस वर्ष में कई नए चेहरों ने राजनीति में प्रवेश किया, जिन्होंने अपनी पहचान, पेशे या पारिवारिक पृष्ठभूमि के कारण सबका खासा ध्यान खींचा है। 

आइए जानते हैं 2025 में राजनीति में कदम रखने वाले पांच सबसे चर्चित नए चेहरों के बारे में। मैथिली ठाकुर मशहूर लोक गायिका के रूप में देशभर में पहचान बना चुकी है। मैथिली ठाकुर ने वर्ष 2025 में सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया।

बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर अलीनगर चुनाव लड़ा और 11 हजार से अधिक वोटों से जीत भी हासिल की। कला और संस्कृति की दुनिया से राजनीति में आईं मैथिली ठाकुर को युवा वर्ग और सांस्कृतिक पहचान के कारण खास समर्थन मिला। 

इस जीत के साथ, वह इस वर्ष की 25 साल की युवा विधायक चुनी गई है। वहीं, एक और चर्चित चेहरे के तौर पर भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव रहे, जिन्होंने मनोरंजन जगत में बड़ी लोकप्रियता हासिल करने के बाद वर्ष 2025 में सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया। 

चुनावी मैदान में उतरते ही वे खूब सुर्खियों में रहे। इन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के टिकट पर बिहार विधानसभा चुनाव में छपरा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन इन्हें 7 से 8 हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा है। तीसरा सबसे चर्चित नाम जेपी सिंह हैं। ये पूर्व आईपीएस अधिकारी रहे हैं और सरकारी सेवा छोड़कर 2025 में राजनीति का रास्ता चुना था। 

उन्होंने बिहार की राजनीति में कदम रखा और जन सुराज पार्टी के बैनर तले छपरा से चुनाव लड़ा लेकिन 83 हजार से अधिक वोटों से हार गए। भले ही उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत आसान न रही हो, लेकिन एक ईमानदार और सख्त अधिकारी की छवि के कारण वे चर्चा में बने रहे।

सबसे नए चेहरे के रूप में सौरभ थपलियाल सामने आए हैं। उन्होंने जनवरी 2025 में देहरादून नगर निगम चुनाव जीतकर मेयर का पद संभाला। यह उनका पहला बड़ा राजनीतिक चुनाव था। उन्होंने लगभग 1 लाख से अधिक वोट से जीत दर्ज की। 

सबसे बड़ी बात यह है कि उनकी जीत ने इतिहास रच दिया है, क्योंकि उन्होंने शहर के नगरपालिका चुनावों में अब तक का सबसे बड़ा अंतर हासिल किया। शहरी विकास, प्रशासनिक पारदर्शिता और युवाओं की भागीदारी जैसे मुद्दों पर उनकी सक्रियता ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में ला दिया था।

ऐसे ही, हरीश खुराना ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 में पहली बार चुनाव लड़ा और लगभग 12 हजार से अधिक वोटों से जीतकर विधायक बने। ये अपने दिवंगत पिता, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना की विरासत को आगे बढ़ाते रहे हैं। 

इन्होंने भाजपा के टिकट पर मोती नगर निर्वाचन क्षेत्र में अपनी पहली जीत हासिल की है। इसी के साथ इन्होंने दिल्ली की राजनीति में पीढ़ीगत बदलाव के रूप में देखा गया।

 

Tags: Maithili Thakur , BJP , Bharatiya Janata Party , BJP Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD