Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

रक्षा तैयारियों और ‘विकसित भारत 2047’ के लिए क्रिटिकल मिनरल्स महत्वपूर्ण : एयर मार्शल दीक्षित

Military, Air Force, Indian Air Force, IAF
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Dec 2025

Last updated on: Dec 24, 2025, 17:25 IST

रक्षा तैयारियों और ‘विकसित भारत 2047’ के लिए क्रिटिकल मिनरल्स महत्वपूर्ण हैं। क्रिटिकल मिनरल्स अब राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा क्षमता निर्माण के प्रमुख रणनीतिक सक्षमकर्ता बन चुके हैं। यह महत्वपूर्ण तथ्य चीफ ऑफ इंटिग्रेटेड डिफेंस, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने सामने रखे हैं। उन्होंने बताया कि आधुनिक सैन्य प्रणालियां जैसे कि जेट इंजन, मिसाइलें, प्रिसिशन म्यूनिशन, रडार, नेविगेशन और संचार उपग्रह, बैटरी व सेमीकंडक्टर आदि की उन्नत तकनीकों का आधार खनिज आपूर्ति पर निर्भर है। 

एयर मार्शल दीक्षित ने बताया कि क्रिटिकल मिनरल्स की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला अत्याधिक केंद्रित है। उन्होंने कहा कि कई देश अब इनकी निर्यात नीतियों का उपयोग भू-राजनीतिक दबाव के तौर पर कर रहे हैं। इस परिस्थिति में भारत की आयात निर्भरता रक्षा तैयारी के लिए रणनीतिक जोखिम बन सकती है। वह क्रिटिकल मिनरल्स पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

दरअसल सेंटर फॉर जॉइंट वारफेयर स्टडीज ने आईपी बाजार के सहयोग से ‘मिनरल दैट मेटर: जियोपॉलिटिक्स, सोवेरनिटी, एंड वैल्यू चेंस’ विषय पर एक उच्च-स्तरीय, क्लोज्ड डोर टेक टॉक राउंड टेबल का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा उत्पादन, तकनीकी प्रभुत्व और महत्वपूर्ण खनिजों के वैश्विक भू-राजनीतिक परिदृश्य पर गहन चर्चा हुई। 

यहां बताया गया कि क्रिटिकल मिनरल्स आधुनिक रक्षा क्षमता की रीढ़ हैं। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, चीफ ऑफ इंटिग्रेटेड डिफेंस स्टाफ टू चेयरमैन चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी ने मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर रक्षा निर्माण, ऑपरेशनल रेडीनेस और विकसित भारत 2047 की दृष्टि एक सुरक्षित और मजबूत खनिज आपूर्ति श्रृंखला से अविभाज्य रूप से जुड़ी है। 

एयर मार्शल दीक्षित ने भारत सरकार द्वारा उठाए गए कई महत्वपूर्ण कदमों का उल्लेख भी किया। उन्होंने बताया कि क्रिटिकल मिनरल्स की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान की जा रही है। खनिज निकासी से लेकर प्रोसेसिंग, मैन्युफैक्चरिंग और रीसाइक्लिंग तक संपूर्ण मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह प्रयास भारत को नीतिगत इरादों से आगे बढ़ाकर वास्तविक उपलब्धियों की ओर ले जाएगा। उन्होंने तकनीकी रिपोर्टों का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम के दौरान एयर मार्शल दीक्षित ने क्रिटिकल मिनरल्स पर आधारित 30 तकनीकी रिपोर्टों के संग्रह का उद्घाटन किया। ये रिपोर्टें इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (आईपी) परिदृश्य, बाजार विश्लेषण और भविष्य की आवश्यकताओं पर विस्तृत अध्ययन प्रस्तुत करती हैं।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक यह एक आमंत्रण-आधारित कार्यक्रम था और इसमें देश की कई महत्वपूर्ण हस्तियां शामिल हुईं। इनमें वरिष्ठ नीति निर्माता, रक्षा विशेषज्ञ, उद्योग जगत के लीडर्स, तकनीकी नवप्रवर्तक, शिक्षाविद व बौद्धिक संपदा विशेषज्ञ आदि शामिल रहे। इस अवसर पर केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने भी कार्यक्रम के लिए अपनी शुभकामनाएं भेजीं।

 

Tags: Military , Air Force , Indian Air Force , IAF

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD