बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस्तीफा
Web Admin
5 दरिया न्यूज
पटना , 17 May 2014
Last updated on: May 17, 2014, 00:00 IST
लोकसभा चुनाव में शर्मनाक पराजय के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राज्यपाल डी. वाई. पाटिल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। जनता दल (युनाइटेड) के प्रवक्ता अली अनवर ने शनिवार को बताया कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नैतिकता के आधार पर अपना इस्तीफा दे दिया है और उन्होंने विधानसभा भंग करने की राज्यपाल से सिफारिश भी कर दी है। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के घोषित नतीजों में राज्य में सत्तासीन जनता दल (युनाइटेड) का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा। राज्य की 40 सीटों में से पार्टी को केवल दो सीटों पर ही सफलता मिल पाई और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव भी मधेपुर से चुनाव हार गए।