Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी को 'सईयां' से है शिकायत, आम्रपाली के गाने पर बनाई धांसू रील

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, Rani Chatterjee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Dec 2025

Last updated on: Dec 16, 2025, 15:19 IST

भोजपुरी सिनेमा तेजी से आगे बढ़ रहा है, जहां नए-नए गाने और फिल्में रिलीज होती हैं, तो वहीं कलाकार एक-दूसरे के गाने पर डांस कर सोशल मीडिया पर उन्हें सपोर्ट करते नजर आते हैं। ऐसा ही कुछ अभिनेत्री रानी चटर्जी ने किया। रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में अभिनेत्री दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली के गाने 'सईयां जी सेल्फिश' के बोल पर शानदार एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं। 

रानी चटर्जी गाने के हर बोल पर अपने चेहरे के हाव-भाव से कमाल कर रही हैं। अभिनेत्री ने वीडियो को पोस्ट करते हुए मजेदार अंदाज में लिखा, "आप जले हुए सैया ग्रीस निकले। आम्रपाली की आवाज और मेरे चेहरे के इस कॉम्बो के बारे में क्या कहना।" अभिनेत्री की ये पोस्ट उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आ रही है। वे कमेंट सेक्शन पर उनके एक्सप्रेशन की तारीफ कर रहे हैं और इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

गाना 'सईयां जी सेल्फिश' की बात करें तो इसे दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली ने गाया है। लिरिक्स श्याम देहाती ने लिखे हैं और म्यूजिक साजन मिश्रा ने तैयार किया है। गाने में आम्रपाली के साथ एजाज अहमद नजर आ रहे हैं। रानी चटर्जी की बात करें तो वे अभिनय में एक्टिव रहने के साथ-साथ सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव रहती हैं। 

उनके फैंस उनके डांस और एक्टिंग के साथ-साथ ऐसे मजेदार रील्स को भी खूब पसंद करते हैं। अभिनेत्री इन दिनों टीवी सीरियल 'प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी' में निगेटिव किरदार में नजर आ रही हैं। इसी के साथ ही उनकी कुछ फिल्में रिलीज के लिए लाइन पर हैं, जिनमें 'परिणय सूत्र' और 'यूपी वाली-बिहार वाली' शामिल हैं। मेकर्स ने जहां 'परिणय सूत्र' का पहला लुक जारी कर दिया है, तो वहीं 'यूपी वाली-बिहार वाली' की शूटिंग पूरी हो गई है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने एक पोस्ट के जरिए दी थी।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Rani Chatterjee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD