Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गॉन विद द विंड : प्रीमियर ने रचा था इतिहास, इसी फिल्म के लिए पहली बार अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेत्री को मिला ऑस्कर अवॉर्ड

Hollywood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Dec 2025

Last updated on: Dec 15, 2025, 16:31 IST

15 दिसंबर 1939 को अमेरिका के अटलांटा शहर में हॉलीवुड फिल्म "गॉन विद द विंड" का प्रीमियर उस दौर की बड़ी घटना थी। वो सिनेमा इतिहास का एक निर्णायक क्षण साबित हुआ। 'मार्गरेट मिशेल' के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन विक्टर फ्लेमिंग ने किया था और इसे उस दौर की सबसे महंगी तथा भव्य प्रस्तुतियों में गिना गया।

अमेरिकी गृहयुद्ध और पुनर्निर्माण काल की पृष्ठभूमि में रची गई यह कहानी स्कारलेट ओ’हारा और रेट बटलर के जटिल रिश्तों के जरिए प्रेम, महत्वाकांक्षा, टूटन और जिजीविषा को दिखाती है। अटलांटा में हुए प्रीमियर को शहर के इतिहास और उपन्यास की पृष्ठभूमि से जोड़कर एक बड़े सांस्कृतिक आयोजन का रूप दिया गया। हजारों दर्शक, विशेष सजावट, परेड और मीडिया कवरेज ने इसे उस समय की सबसे चर्चित फिल्मी घटना बना दिया। 

रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभूतपूर्व सफलता हासिल की और वर्षों तक दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल रही। तकनीकी दृष्टि से इसकी रंगीन सिनेमैटोग्राफी, भव्य सेट, संगीत और अभिनय ने नई मिसाल कायम की। "गॉन विद द विंड" ने अकादमी अवॉर्ड्स में भी इतिहास रचा। फिल्म को कई ऑस्कर मिले और खास बात यह रही कि 'हैटी मैकडैनियल' ऑस्कर जीतने वाली पहली अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेत्री बनीं। 

हालांकि, समय के साथ फिल्म में दिखाए गए नस्लीय और सामाजिक चित्रण पर आलोचनाएं भी हुईं, फिर भी इसका सांस्कृतिक प्रभाव और सिनेमाई महत्व आज भी स्वीकार किया जाता है। हॉलीवुड: द ओरल हिस्ट्री (लेखक: जीनिन बेसिंगर) में गॉन विद द विंड के 1939 अटलांटा प्रीमियर का विस्तृत उल्लेख मिलता है। इसमें बताया गया है कि यह प्रीमियर सिर्फ एक फिल्म रिलीज नहीं, बल्कि अमेरिकी सांस्कृतिक घटना बन गया था। 

इतिहासकार डेविड थॉमसन ने अपनी किताब “द न्यू बायोग्राफिकल डिक्शनरी ऑफ फिल्म” में गॉन विद द विंड को हॉलीवुड स्टूडियो सिस्टम की सबसे बड़ी और प्रभावशाली प्रस्तुतियों में गिना। थॉमसन लिखते हैं कि यह फिल्म तकनीकी भव्यता, बॉक्स ऑफिस सफलता और सांस्कृतिक विवाद तीनों का दुर्लभ संगम थी, जिसने दशकों तक सिनेमा की दिशा तय की।

 

Tags: Hollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD