Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

खेसारी लाल यादव का गाना 'रंगबाज' कर रहा ट्रेंड, अभिनेता ने जाहिर की खुशी

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Song, Khesari Lal Yadav, Rangbaaz
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Dec 2025

Last updated on: Dec 13, 2025, 15:36 IST

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता खेसारी लाल यादव के हालिया रिलीज सॉन्ग 'रंगबाज' को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसे लेकर अभिनेता ने पोस्ट कर खुशी जाहिर की। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर गाने का पोस्टर शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "हमारा गाना 'रंगबाज' ट्रेंड कर रहा है।" दिलचस्प बात ये है कि 12 घंटे के अंदर 1 मिलियन व्यूज बनाए हैं, और लगातार इसके व्यू बढ़ रहे हैं, जो खेसारी लाल यादव और उनके फैंस के लिए बहुत बड़ी बात है। 

इस खबर से खेसारी लाल यादव की दीवानगी का अंदाजा लगाया जा सकता है। गाने की बात करें तो इसे खुद खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी सिनेमा की मशहूर गायिका शिल्पी राज के साथ गाया है और बोल कृष्णा बेदर्दी ने दिए हैं। वहीं, म्यूजिक आर्या शर्मा ने तैयार किया। अभिनेता का ये गाना प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है और वे इसे शेयर भी कर रहे हैं।

गाने की धुन और खेसारी-शिल्पा की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही अभिनेता का एक और गाना 'तुहु रौअबु रानी' रिलीज हुआ था, जो फैंस को काफी पसंद आया था। एक के बाद एक हिट गाने देकर खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी बादशाहत कायम रखे हुए हैं। इसी के साथ ही अभिनेता के कई सारे गाने और फिल्में रिलीज के लिए लाइन पर हैं। 

उनकी अपकमिंग फिल्म 'अग्निपरीक्षा' रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के कुछ गाने रिलीज हो चुके हैं। दिलचस्प बात ये है कि इसमें आकांक्षा पुरी और नीलम गिरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा, सुशील सिंह, प्रकाश जैश, और विनोद मिश्रा जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म का पोस्टर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Song , Khesari Lal Yadav , Rangbaaz

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD